Last Updated:
नर्मदापुरम के इंडस्ट्रियल एरिया मोहासा को ग्रीन एनर्जी कैपिटल के रूप में आत्मनिर्भर भारत थीम पर विकसित किया जा रहा है. इसी कड़ी में लूनो एनर्जी ग्रुप ने अत्याधुनिक फैक्ट्री का शिलान्यास किया है. यहां सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण और पार्ट्स बनाए जाएंगे, जिनके लिए अभी दूसरे देशों से आयात पर निर्भर रहना पड़ता है.
नर्मदापुरम के मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया का एनर्जी पार्क की तैयारी
नर्मदापुरम. नर्मदापुरम के मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया का एनर्जी पार्क तेजी से आकार ले रहा है और इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी के जरिए आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और प्रदेश सरकार मोहासा को प्रदेश की ग्रीन कैपिटल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. मोहासा के तीन ग्रीन एनर्जी प्लांट के जरिए करीब 10 गीगाबाइट एनर्जी सोर्स जनरेट करने की कार्य योजना साकार रूप ले रही है. अब इसमें एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है जिसका शिलान्यास किया गया है.
आत्मनिर्भर भारत थीम पर नर्मदापुरम के इंडस्ट्रियल एरिया मोहासा को ग्रीन एनर्जी कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके माध्यम से सोलर एनर्जी एकत्रीकरण के क्षेत्र में देश को नई टेक्नोलॉजी से लैस उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं. खास बात यह है कि सोलर एनर्जी एकत्रीकरण में जिन उपकरणों और पार्ट्स का दूसरे देशों से आयात किया जाता था, वे अब नर्मदापुरम के मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में ही निर्मित होंगे. इसके लिए लूनो एनर्जी ग्रुप ने मोहासा में अत्याधुनिक फैक्ट्री का शिलान्यास किया है. इस संयंत्र के शुरू होने से देश को सोलर एनर्जी एकत्रीकरण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी.
देश और प्रदेश के लिए यह एक बड़ी सौगात
देश की प्रगति में मध्य प्रदेश की ओर से एक और बड़ी उपलब्धि शामिल होने जा रही है. नर्मदापुरम जिले के साथ-साथ देश और प्रदेश के लिए यह एक बड़ी सौगात है. सरकार की मंशा के अनुरूप मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन के लिए एक के बाद एक कंपनियों द्वारा सोलर एनर्जी से संबंधित कारखाने लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में लूनो एनर्जी ग्रुप की इस नई फैक्ट्री के लिए भूमि पूजन किया गया. यह फैक्ट्री सोलर एनर्जी से संबंधित सभी उपकरणों का अत्याधुनिक रूप से निर्माण करेगी. इसमें सबसे बड़ी बात यह होगी कि इससे रात्रि में भी बिजली का निर्माण हो सकेगा.
नर्मदापुरम कलेक्टर ने बताया कि नर्मदापुरम का विकास ग्रीन एनर्जी कैपिटल के रूप में हो रहा है और अब क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. शिलान्यास के इस अवसर पर कंपनी के निदेशक शुभम महिंद्राटा, तरुण गुलाटी, विवेक बिंद्रा और नर्मदापुरम के कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे.