पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन से ड्रॉप किए हथियार, अलर्ट मोड पर आई सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


Last Updated:

India-Pakistan Border News : भारत पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी तस्करों की ओर से फिर से ड्रोन से हथियार ड्रॉप किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. इन हथियारों में दो पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस शामिल है. सीमा पार से हुई इस हरकत के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. पूरे इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Top Deals Inside

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन से ड्रॉप किए हथियार, सर्च ऑपरेशन शुरूZoom

श्रीगंगानगर जिले के रावला इलाके में पाकिस्तानी की ओर से गिराए गए पैकेट.

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर जिले के रावला इलाके में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिये बड़ी संख्या में हथियार गिराए गए हैं. इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. सीमा पार से आए इस असले को देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान रह गई. इस असले में दो पिस्तौल समेत चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि बरामद हुए हथियारों की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को तड़के रावला के 12 KND सीमा क्षेत्र में संदिग्ध तीन पैकेट मिलने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां वहां पहुंची. प्रारंभिक सूचना में इनमें दो पैकेट आरडीएक्स होने की भी जानकारी सामने आई थी. इसके अलावा वहां दो पिस्तौल, चार मैगजीन, करीब 650 कारतूस, चार जोड़ी बैटरियां और दो रिमोट बरामद हुए हैं. इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने मौके से दो युवकों को डिटेन किया गया है.

डिटेन किए गए युवकों की पहचान उजागर नहीं की गई है
हथियारों की खेप सीमा पार पाकिस्तान से ही ड्रोन से ड्रॉप की गई बताई जा रही है. स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. डिटेन किए गए युवकों की पहचान उजागर नहीं की गई है. उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर इनपुट लेने की कोशिश की जा रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस असले को कितने बजे के आसापास ड्रॉप किया गया है.
बाड़मेर और बीकानेर जिले में भी इस तरह की हरकतें हो चुकी है
भारत-पाक बॉर्डर पर श्रीगंगानगर जिले में इससे पहले भी कई बार हथियारों और ड्रग्स की खेप को सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये ड्रॉप किया जा चुका है. पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर स्थित श्रीगंगानगर ही नहीं बल्कि बॉर्डर के अन्य इलाकों में बाड़मेर और बीकानेर जिले में भी इस तरह की हरकतें की जा चुकी है. हथियारों और ड्रग्स की खेप ड्रॉप करने वाले ड्रोन को कई बार मार गिराया भी गया है. बॉर्डर पर होने वाली इन हरकतों को देखते हुए बीएसफ दिन रात अलर्ट मोड पर रहती है. बहरहाल सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चलाकर पूरे इलाके की गहन पड़ताल कर रही है.



Source link