Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अभी 16 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दो दिन हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया. मौसम विभाग का कहना है कि 16 अक्तूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. पश्चिमी यूपी में आज से लेकर 16 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं तो वहीं पूर्वी यूपी के कई इलाकों में 15 और 16 को बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि इसको लेकर मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट नहीं किया है. बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ-साथ आंधी और तेज हवाएं भी चली.
नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई. यूपी आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कांशीरामनगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ जिले में बारिश, गर्जन और चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम में आई ठंडक
एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हुई बारिश ने मौसम के मिजाज में काफी बदलाव ला दिया है. पिछले हफ्ते हुई बारिश से उमस भी गर्मी का असर काफी कम हो गया है. रविवार की शाम और आधी रात हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया. सोमवार सुबह भी कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार-बुधवार को भी मौसम सामान्य साफ बना रहेगा. लेकिन कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं.
गुरुवार को हो सकती है हल्की बारिश
गुरुवार-शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि तीन दिनों के दौरान तापमान में हल्की वृद्धि और उसके बाद अगले दो दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.