दिल्ली में विरोध के बीच इलेक्शन कमीशन ने MP के 55 कलेक्टरों को दिए नए निर्देश, वोटरों के लिए ये बात जरूरी


Last Updated:

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान जारी है. इलेक्शन कमीशन ने प्रदेश के 55 कलेक्टरों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रहे. इसके लिए राज्य के 71,930 बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. 1 अक्टूबर से अब तक 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 1.92 लाख से अधिक आवेदन 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के हैं.

Top Deals Inside

विरोध के बीच चुनाव आयोग ने MP के 55 कलेक्टरों को दिए निर्देश, जानें जरूर बात Zoom

चुनाव आयोग ने एमपी के कलेक्टरों को दिए नए निर्देश.

Bhopal News: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच इलेक्शन कमीशन ने नए निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने मध्य प्रदेश के सभी 55 कलेक्टरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं. आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से छूटना नहीं चाहिए. इसके लिए पूरे राज्य में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सक्रिय अभियान शुरू किया गया है.

71,930 बूथों पर लगाए जा रहे विशेष कैंप
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य के 71,930 बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिक आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

4 लाख 6 हजार से अधिक फार्म-6 हुए प्राप्त
प्रदेश में 1 अक्टूबर से अब तक कुल 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हो चुके हैं. इनमें 18 से 19 वर्ष के युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार, 18 से 19 आयु वर्ग के 1 लाख 92 हजार 851 फार्म शामिल हैं. शिविरों के माध्यम से लोग उत्साहपूर्वक आवेदन जमा कर रहे हैं.

शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती
यदि किसी नागरिक को प्रक्रिया से संबंधित कोई शिकायत या समस्या है, तो वे बेझिझक अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं. इसके लिए राज्य स्तर पर 71,930 BLO, 532 AERO, 230 ERO या 55 DEO में से किसी को भी अपनी शिकायत भेजी जा सकती है.

सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प
इलेक्शन कमीशन ने स्पष्ट किया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रहे.



Source link