T20 में जीत के बाद कुलदीप यादव-तिलक वर्मा ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल


Last Updated:

इंदौर में हुए भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में भारत की जीत के बाद क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. उनके साथ भारती हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. तीनों ने महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की भस्म आरती में भी हिस्सा लिया. बता दें, भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्ट इंडीज को 14 रन से हराया.

Top Deals Inside

 T20 में जीत के बाद कुलदीप यादव-तिलक वर्मा ने लिया महाकाल का आशीर्वादZoom

कुलदीप यादव, तिलक वर्मा और विवेक सागर प्रसाद फोटो के लिए पोज दे हुए.

उज्जैन. इंदौर में रविवार को हुए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को 14 रनों से हरा दिया. वेस्ट इंडीज को हराने के बाद भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. भस्म आरती में शामिल हुए. उनके साथ भारतीय हॉकी प्लेयर विवेक सागर प्रसाद भी मौजूद रहे. तीनों भारतीय खिलाड़ी ने महाकाल दर्शन के बाद एक साथ पोज भी दिए. अचानक महाकाल दर्शन के लिए आए कुलदीप और तिलक को देखकर श्रद्धालु और पुजारी भी खुश दिखाई दिए. दोनों प्लेयर के साथ सेल्फी और तस्वीरें भी लीं.

वहीं, बात करें इंदौर में हुए तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच अभिषेक शर्मा के तेजतर्रार अर्धशतक और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने भारत को शानदार जीत दिलाई. भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 रन से हराया. भारत ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 223 रन बनाए थे, जबकि वेस्ट इंडीज 7 विकेट गिरे और 209 रन पर ही सिमट गई.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर तीन जबकि नमन धीर ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज के मौजूदा भारत दौरे पर यह पहली बार है जब कोई टीम टारगेट को पूरा नहीं कर पाई. अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 69 रन की शानदार पारी खेली. इसमें उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके मारे. अभिषेक ने इशान किशन के साथ शानदार पार्टनरशिप दिखाई और दोनों ने 108 जोड़े. जैसे ही यह पार्टनरशिप टूटी भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरने लगे.

वेस्टइंडीज की तरफ से ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज शमार स्प्रिंगर और शमार जोसेफ ने भी दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज ने दूसरे ओवर में ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान शाई होप (05) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया. वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में एक विकेट पर 54 रन बनाए.

वेस्टइंडीज को आखिरी दो ओवर में 48 रन की जरूरत थी और प्रिंस ने अगले ओवर में 11 रन देकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. अक्षर के आखिरी ओवर में स्प्रिंगर ने तीन छक्के और एक चौका मारा लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए.



Source link