North Korea Launches Ballistic Missiles: किम जोंग उन ने धड़ाधड़ दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें खौफ में आया दक्षिण कोरिया जापान में भी हड़कंप


होमदुनियाअन्य देश

किम जोंग उन ने धड़ाधड़ दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में दक्षिण कोरिया, जापान

Last Updated:

North Korea Ballistic Missiles: उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों की धमक ने पूरे महाद्वीप की चिंता बढ़ा दी है. दक्षिण कोरिया के दावे के मुताबिक उत्तर कोरियाई राजधानी प्योंगयांग के पास से मिसाइलें छोड़ी गईं और इसने इलाके में तनाव बढ़ा दिया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

किम जोंग उन ने धड़ाधड़ दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में दक्षिण कोरिया, जापानZoom

उत्तर कोरिया ने लॉन्च कीं बैलिस्टिक मिसाइलें. (Reuters)

सियोल: उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. दक्षिण कोरिया की सेना ने इसकी जानकारी दी है. हाल के दिनों में उत्तर कोरिया की ओर से हथियारों के परीक्षण में तेजी देखने को मिली है. ऐसे में नए मिसाइल लॉन्च से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है. दोनों ही कोरियाई देशों के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है लेकिन जब नॉर्थ कोरिया का एग्रेसिव रुख जरूर डराने वाला है. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुताबिक मिसाइलें उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के आसपास के इलाके से छोड़ी गईं.

उत्तर कोरिया बीते कुछ वर्षों में अपने हवाई अड्डों और अन्य ठिकानों का इस्तेमाल मिसाइल परीक्षणों के लिए प्रमुख केंद्रों के रूप में करता रहा है. हालांकि दक्षिण कोरिया की सेना ने शुरुआती जानकारी में यह नहीं बताया कि कुल कितनी मिसाइलें दागी गईं और उन्होंने कितनी दूरी तय की. दूसरी तरफ जापान के रक्षा मंत्रालय ने कम से कम दो मिसाइलों का पता लगाने की पुष्टि की. जापानी अधिकारियों के आकलन की मानें तो ये मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र से बाहर समुद्र में गिरीं.

दक्षिण कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद हलचल

उत्तर कोरिया का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब दक्षिण कोरिया 9 अक्टूबर को अपनी पहली स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइल का उड़ान परीक्षण किए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है. इस मिसाइल को ध्वनि की गति से कम से कम पांच गुना तेज उड़ने और दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को चकमा देने की क्षमता के साथ विकसित किया गया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इस परीक्षण को देश की पारंपरिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया था.

उत्तर कोरिया ने कितना बढ़ाया हथियारों का जखीरा 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के नेतृत्व में देश लगातार अपने हथियार कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है. इसमें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल सिस्टम भी शामिल हैं. 3 अक्टूबर को किए गए एक अन्य परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि उसने मध्यम दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है. उसके मुताबिक यह मिसाइल दक्षिण कोरिया और जापान की रक्षा प्रणालियों को चकमा देने के लिए तैयार की गई है.

इस बीच उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक बातचीत और सहयोग की गतिविधियां रोक रखी हैं. अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर व्यापक बातचीत भी लंबे समय से आगे नहीं बढ़ी है और किम जोंग उन दक्षिण कोरिया को स्थायी दुश्मन बता चुके हैं. ऐसे में लगातार हो रहे मिसाइल परीक्षणों और ठप कूटनीतिक प्रयासों के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बहाली की चुनौतियां बनी हुई हैं.



Source link