Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
सीधी जिला मुख्यालय में धर्मांतरण का खेल जारी है. एक निजी मकान में दो हिंदू महिलाएं क्रिश्चियन प्रार्थना सभा कर रही थीं. प्रार्थना सभा में 500 से ज्यादा महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे. सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तो वे भड़क उठे. मामले ने तूल पकड़ा, तो दोनों हिंदू महिलाओं ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट कर डाली. कार्यकर्ताओं ने भागकर अपनी जान बचाई. शिकायत मिलने पर जमोड़ी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. दूसरी ओर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में धरना दे दिया. उन्होंने कहा कि मारपीट की आरोपी महिलाएं गीता दीक्षित और नीलम दीक्षित हिंदू होते हुए लोगों का क्रिश्चियन धर्म में धर्मांतरण करा रही हैं. नीलम दीक्षित जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स है. बजरंग दल ने अस्पताल प्रबंधन से नीलम दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया. सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र का यह मामला है.
मंडला में चंदरजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार
मंडला में चंदरजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार हो गए. एक ही घर के पांच और दो पड़ोस के बच्चे बीमार हुए हैं. बच्चों ने खेल-खेल में चंदरजोत के बीज खा लिए. उल्टी और दस्त होने की शिकायत पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए. सभी का इलाज जारी है. महाराजपुर थाना क्षेत्र के सेमरकोल गांव का यह मामला है.