Last Updated:
Google DeepMind High Paying Jobs: क्या कॉलेज डिग्री के बिना 11 करोड़ की नौकरी मिल सकती है? गूगल डीपमाइंड ने हाई-पैकेज वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस हाई पेइंग जॉब के लिए किसी तरह की डिग्री की अनिवार्यता नहीं रखी गई है.
Google DeepMind High Paying Jobs: गूगल में नौकरी के लिए स्किल्स को प्राथमिकता दी जा रही है
नई दिल्ली (Google DeepMind Jobs). क्या आपने कभी सोचा है कि कॉलेज डिग्री के बिना भी कोई कंपनी साल के 11 करोड़ रुपये तक का पैकेज दे सकती है? सुनने में भले ही यह फिल्मी कहानी या कल्पना जैसा लगे, लेकिन मौजूदा दौर में यह सच साबित हो रहा है. दुनिया की दिग्गज टेक्निकल कंपनियों में शामिल Google DeepMind ने हाल ही में एक धमाकेदार जॉब वैकेंसी निकाली है. इसने दुनियाभर के टेक जगत और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
डिग्री के बिना करोड़ों का पैकेज, क्या है Google DeepMind की नई स्कीम?
Google DeepMind Jobs: गूगल डीपमाइंड में करोड़ों के पैकेज वाली वैकेंसी आई है
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, क्या डिग्री के बिना नौकरी पाना आसान है?
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वैकेंसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. लोग जानना चाहते हैं कि क्या डिग्री के बिना नौकरी पाना इतना आसान है? कई लोगों ने जॉब डिस्क्रिप्शन में दी गईं Preferred Qualifications पर आपत्ति जताई. यूजर्स का कहना है कि कंपनी ‘नो डिग्री’ का दावा कर रही है. साथ ही इंटरनेशनल मैथेमैटिकल ओलंपियाड (IMO) या कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग जैसी भारी-भरकम शर्तों का जिक्र भी कर रही है. आलोचकों का मानना है कि इस तरह की शर्तें आम युवा की पहुंच से बाहर हैं.
क्या अब कागजी डिग्री मायने नहीं रखती है?
इस वैकेंसी ने चर्चा छेड़ दी है कि क्या कॉर्पोरेट जगत में डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गई है? भले ही गूगल जैसे संस्थान अब टैलेंट और स्किल को प्राथमिकता दे रहे हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि बिना किसी तैयारी या मेहनत के करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी मिल जाएगी. डिग्री का महत्व कम होने पर कोडिंग क्षमता, लॉजिकल थिंकिंग और प्रैक्टिकल नॉलेज को बेहद मजबूत करना होगा. भविष्य सिर्फ और सिर्फ स्किल्स का है. बस आपको कंपनी के मुताबिक हाई लेवल की योग्यता साबित करनी होगी.