Ghaziabad News: गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे कई लोग


Last Updated:

Ghaziabad Building Collapse: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर साहिबाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है।

Top Deals Inside

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे कई लोगZoom

लिंटर का बड़ा हिस्सा गिरा

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार देर शाम एक निर्माणाधिन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया. जिसकी वजह से मौके पर चीख पुकार मच गई. इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, ये घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर इलाके का है. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों को बुलाया गया है. घटना स्थल पर और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. हादसे में घायल हुए दो लोगों को निकालकर मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

डीसीपी ट्रांस हिंडन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई थाना प्रभारियों को घटनास्थल पर रवाना किया. पुलिस और दमकल कर्मी मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कुल कितने लोग मलबे के नीचे दबे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है.



Source link