Last Updated:
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं. चलिए आपको रिलीज से पहले जेलर की कहानी, जेलर 2 की कास्ट, एडवांस बुकिंग से लेकर कैमियो तक की सब डिटेल देते हैं.
सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल के हो चुके हैं लेकिन फिल्मों के प्रति उनका प्यार कम नहीं हुआ है. वह आज भी सिनेमा में दबाकर काम करते हैं. अब 15 अक्टूबर 2026 को उनकी ‘जेलर 2’ रिलीज होने वाली है. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. चलिए रिलीज से पहले आपको ‘जेलर 2’ की कास्ट, रिलीज डेट, एडवांस बुकिंग, बजट से लेकर सब जरूरी बातें बताते हैं. (Insta/nelson dilipkumar)
शुरुआत करते हैं ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग से. हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली ‘जेलर 2’ पहले दिन बड़ी ओपनर साबित हो सकती है. sacnilk के मुताबिक, ‘जेलर 2’ 12 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक 21.66 करोड़ की टिकटें बिक गई हैं. जबकि इसमें 19.14 करोड़ की ब्लॉक सीटों का आंकड़ा शामिल नहीं है. (Insta/nelson dilipkumar)
‘जेलर 2’ की अब तक भारत में 11.52 लाख की एडवांस टिकटें सेल हो चुकी हैं. अबतक तमिल में ये आंकड़ा सबसे आगे चल रहा है. इसके 265 शहरों में करीब 10922 शोज लगने वाले है. सबसे दिलचस्प फैक्ट ये भी है कि कुल 360 शो में 98% या उससे ज्यादा सीटें भर चुकी हैं, जबकि 107 शो की सभी सीटें बिक चुकी हैं. (Insta/nelson dilipkumar)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘जेलर 2’ की कास्ट की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी नजर आएंगे. इनके अलावा एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक, जतीन सरना, बागवती पेरुमल, कोट्टायम नजीर, सुनील सुखदा, सुजीत शंकर, हकीम शाहजहां, विनीत थाट्टिल डेविड, रामचंद्रन दुरैराज, नामो नारायण, ब्योर्न सुर्राव, अन्ना राजन और पी. एल. थेनप्पन जैसे सितारे जेलर 2 की कास्ट में शामिल हैं.(Insta/nelson dilipkumar)
जेलर 2 में कई सुपरस्टार के कैमियो भी देखने वाले हैं. जैसे मोहनलाल, ऋतिक रोशन, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति आदि. इतना ही नहीं, जेलर 2 में नोरा फतेही का आइटम नंबर बिंदास भी है. (Insta/nelson dilipkumar)
अब आते हैं रजनीकांत की फीस पर. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 का बजट करीब 240-300 करोड़ रुपये है. जिसमें एक्टर्स की सैलरी भी शामिल है. इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रजनीकांत को जेलर 2 के लिए कथित रूप से 110 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके साथ ही उन्हें फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा भी मिल सकता है. इसके बाद एक्टर की फीस करीब 180 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. (Insta/nelson dilipkumar)
सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी जेलर 2 स्टैंटर्ड और आईमैक्स दोनों फॉर्मेट में रिलीज होगी. फिल्म में अनिरुद्ध रवि चंद्रन ने म्यूजिक दिया है. ये साल 2023 में रिलीज हुई जेलर का सीक्वल है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. (Insta/nelson dilipkumar)
जेलर 2 देखने से पहले पुरानी कहानी को भी अब याद कर लीजिए. तो बता दें ‘जेलर’ की कहानी रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिता रहा होता है. लेकिन एक बार फिर उसकी जिंदगी में तब सब पलट जाता है जब उसका बेटा गुमशुदा हो जाता है. (Insta/nelson dilipkumar)
टाइगर बेटे की तलाश में निकल पड़ता है. इस दौरान उसका सामना खतरनाक अपराधियों और एक बड़े आपराधिक नेटवर्क से होता है. एक पिता अपने बच्चे के लिए सबकुछ दांव पर लगा देता है और क्राइम गिरोह का भांडाफोड़ करता है. (Insta/nelson dilipkumar)