Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 October 2026: आज मंगलवार व्रत के साथ शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन का व्रत व पूजा की जाएगी. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, विशाखा नक्षत्र, तैतिल करण, प्रीति योग, उत्तर का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि में संचार करेंगे तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. आज मंगलवार व्रत के साथ नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमानजी की पूजा और मां चंद्रघंटा की आराधना करने से साहस, आत्मविश्वास, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने, हनुमान चालीसा का पाठ करने और बजरंगबली की पूजा करने से भय और बाधाओं का सामना करने की शक्ति मिलती है. साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है और मंगल दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.
ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. आज सुबह स्नान करके स्वच्छ लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान हनुमान के सामने 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं और सिंदूर, चमेली का तेल तथा पुष्प अर्पित करें. फिर हनुमानजी को भोग लगाएं. इसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अपनी श्रद्धा के अनुसार करें. साथ ही आज नवरात्रि का तीसरा दिन भी है, ऐसे में मां चंद्रघंटा की पूजा भी विधि-विधान से करें. माता को लाल या पीले फूल, अक्षत, रोली और फल अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर ‘ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥’ मंत्र का जाप करें और माता की आरती करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना, जरूरतमंदों को भोजन करने से हनुमानजी के साथ-साथ मंगल ग्रह का शुभ फल प्राप्त होता है. साथ ही आज मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- तृतीया – 11:27 पी एम तक, चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- विशाखा – 01:43 ए एम, 14 अक्टूबर तक
आज का करण- तैतिल – 10:46 ए एम तक, गर – 11:27 पी एम तक, वणिज
आज का योग- प्रीति – 08:24 पी एम तक, आयुष्मान योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- तुला उपरांत वृश्चिक राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:55 पी एम
चन्द्रोदय- 08:51 ए एम
चन्द्रास्त- 07:16 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 13 अक्टूबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:31 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:04 पी एम से 02:50 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:55 पी एम से 06:20 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:33 ए एम, 14 अक्टूबर
अमृत काल: 04:14 पी एम से 05:57 पी एम
शिववास: सभा में – 11:27 पी एम तक, क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2026
राहुकाल: 03:01 पी एम से 04:28 पी एम
यमगण्ड: 09:15 ए एम से 10:41 ए एम
गुलिक काल: 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
विडाल योग: 06:21 ए एम से 01:43 ए एम, 14 अक्टूबर
दुर्मुहूर्त: 08:40 ए एम से 09:26 ए एम
विंछुड़ो: 07:12 पी एम से 06:22 ए एम, 14 अक्टूबर
दिशाशूल: उत्तर