Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 13 October 2026 : इस समय शनि का गोचर वक्र अवस्था में है. इसका प्रभाव आपके नेतृत्व पर भी पड़ सकता है. कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें. आज लंबी उम्र का प्रतीक माना जाने वाला आयुष्मान योग बन रहा है. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज अपने अहंकार को एक तरफ रखकर दूसरों के लिए अपने व्यवहार को बेहतर रखें. इससे आपके सभी काम बन जाएंगे. अगर आप अभी कहीं यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे फिलहाल रोक दीजिए. आज के दिन आपको जितना संभव हो सके, वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए.
यात्रा टालने की सलाह
ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, आज के दिन आप अपने किसी मित्र या भाई-बहन के व्यवहार और काम को लेकर थोड़े निराश रह सकते हैं और भावनात्मक रूप से भी बहुत परेशान महसूस कर सकते हैं. अगर आप अभी कहीं यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे फिलहाल रोक दीजिए क्योंकि इससे आपको लाभ नहीं होगा. यात्रा के दौरान रास्ते में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए इस समय यात्रा करने से बचना ही समझदारी होगी.
आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत
कुंडली में मंगल और बृहस्पति की एक साथ मौजूदगी बहुत मजबूत स्थिति में है, जिससे आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं. आज के दिन विद्या और धन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है. आपकी बुद्धि और विद्या आपके किसी जरूरी काम के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी. आज आपको कहीं से आर्थिक लाभ मिलने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, लेकिन इसके लिए आपको पूरी तरह लॉजिकल बने रहना होगा.
न करें ये गलती
आज के दिन आपको जितना संभव हो सके, वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए. अगर आप खुद को और अपने सभी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखेंगे तो बृहस्पति ग्रह के बहुत अच्छे फल प्राप्त होंगे. अपने काम को सही दिशा देने और व्यवस्थित रखने से आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी. जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.