मेट्रो के 6 स्टेशनों पर आज एंट्री-एग्जिट बंद, इन 30 रूट पर भूलकर भी मत जाना
Last Updated:
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में विपक्षी दलों ने आज यानी 12 अक्टूबर 2026 को भी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस वजह से देश की राजधानी में मेट्रो से लेकर रोड ट्रैफिक तक के प्रभावित होने की आशंका है. DMRC ने सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. वहीं, पूरे महानगर में 30 रूट पर वाहनों की आवाजाही के प्रभावित होने की आशंका है.
दिल्ली मेट्रो ने आज यानी सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को 6 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 रूट को लेकर एडवायजरी जारी की है. (फाइल फोटो)
Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों के लिए सोमवार 12 अक्टूबर 2026 का दिन भी झमेले वाला रह सकता है. विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था के चरमराने की आशंका है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने प्रदर्शनों को देखते हुए 6 अहम स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी एडवायजरी जारी किया गया है. इसके मुताबिक, सोमवार को 30 रूट पर डायवर्जन लागू हो सकता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले इस लिस्ट को देख लेने में ही समझदारी है नहीं तो झमेले में पड़ सकते हैं. बता दें कि दिल्ली में 9 अक्टूबर से ही विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी रहने के कारण विभिन्न रूट्स को लगातार डायवर्ट या फिर पूरी तरह से बंद करना पड़ रहा है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.