Last Updated:
Nana Patekar Death Updates: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन हो गया है. जानिए उनके आखिरी पलों की पूरी टाइमलाइन, ऑटोप्सी रिपोर्ट और अंतिम संस्कार से जुड़ी हर बड़ी खबर.
नाना पाटेकर की मौत का पूरा सच
नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. गुरुवार आठ अक्टूबर की सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वे 75 साल के थे. इस अचानक हुए हादसे ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है. शुरुआती घंटों में उनकी मौत को लेकर कई तरह की अफवाहें और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.
लेकिन अब सामने आई ऑटोप्सी रिपोर्ट और उनके आखिरी पलों की पूरी टाइमलाइन ने इन सारी बातों पर से पर्दा उठा दिया है.
आखिरी घंटों की पूरी टाइमलाइन
आठ अक्टूबर की सुबह पणजी के पास डोना पाउला में उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना ने रात करीब साढ़े तीन बजे अपने एक दोस्त को मैसेज किया था. उन्होंने लिखा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. उनके दोस्त ने सुबह करीब चार बजे वह मैसेज देखा. इसके बाद वे तुरंत अभिनेता के घर पहुंच गए. उधर केयरटेकर ने अस्पताल से संपर्क करके एम्बुलेंस बुलाई. रास्ते में ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया था. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया. लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत की वजह साफ
नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. मेडिकल रिपोर्ट में मौत की असली वजह एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन यानी दिल का दौरा बताई गई. यह दौरा कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की वजह से आया था. दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जम गया था. इससे दिल तक सही से खून नहीं पहुंच पाया. डॉक्टरों ने इसे पूरी तरह एक प्राकृतिक मौत बताया है.
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर की मौत की खबर मिलते ही उनके बेटे मल्हार पाटेकर गोवा पहुंच गए थे. वे अपने पिता के पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र वापस लेकर आए. पार्थिव शरीर को पहले पुणे और फिर उनके गांव के फार्महाउस ले जाया गया. आठ अक्टूबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम दर्शन के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं. इनमें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्र पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, मुरलीधर मोहोल, सांसद सुनील तटकरे, मकरंद अनासपुरे, तुकाराम मुंडे और अभिनेता जैकी श्रॉफ शामिल रहे. सभी ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.