Last Updated:
नवरात्रि के साथ ही देशभर में त्यौहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर्व को देखते हुए मध्य पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई ट्रेनें चलाई हैं. इनमें कुछ छठ पूजा स्पेशल ट्रेन भी है. इसके अलावा, मैहर में मां शारदा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक्स्प्रेस ट्रेने को भी अस्थायी स्टॉपेज तय किए हैं.
त्यौहारों को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अनाउंसमेंट किया है. (यह तस्वीर AI से बनाई गई है.)
भोपाल. नवरात्रि के साथ ही त्यौहारों का मौसम शुरू हो गया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए भोपाल मंडल से कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इन स्पेशलस ट्रेनों की शुरुआत आज से यानी 12 अक्टूबर से होगी. इसके अलावा, मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए विंध्यचल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेने रोकने का भी ऐलान किया गया है. 11-26 अक्टूबकर तक विंध्यचल स्टेशन पर 2-2 मिनट के लिए ट्रेनें रुकेंगी.
भोपाल मंडल रेलवे ने रानी कमलापति–दानापुर के बीच आज से स्पेशल ट्रेन चलेगी. वहीं, रीवा–रानी कमलापति के बीच अक्टूबर और नवंबर में 4-4 चक्कर लगाने वाली ट्रेने चलेंगी. रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. इन ट्रनों का भोपाल, बीना, इटारसी, विदिशा समेत कई स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज होगा. इन ट्रेनों के टिकट रेलवे काउंटर और IRCTC की वेबसाइट से कर बुक करे सकेंगे.
30 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी ट्रेनों की अधिकत्तम स्पीड
वहीं, दैनिक भास्कर के मुताबिक, विंध्याचल के श्रद्धालुओं के लिए इटरासी से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के टेंपरेरी स्टॉपेज तय किए गए हैं. बता दें, मैहर में नवरात्रि के मौके पर हर साल मेला लगता है. मेले में आने वाले भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इतना ही नहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां शारदा धाम मैहर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 30 किमी प्रति घंटा तय कर दी गई है
विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी ये 12 ट्रेनें
12141 एलटीटी-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस, 12142 पाटिलपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस, 12295 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, 12296 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस, 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस और 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस, 2-2 मिनट रकेंगी. इन ट्रेनों का टाइमिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर चेक करके आना-जाना कर सकते हैं. इनके अलावा हफ्ते में दो दिन चलने वाली ट्रेनेंः 15945 एलटीटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15946 डिब्रूगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस और 12336 एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस भी विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी. वीकली ट्रेन 15647 एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और 15648 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस भी इस स्टेशन पर रुकेगी.