दिल्ली के पांच सबसे लग्जरी होटल, बालकनी से होता है पूरी दिल्ली का दीदार! उद्योगपति, राजनेता, हस्तियों की पसंद

दिल्ली के पांच सबसे लग्जरी होटल, बालकनी से होता है पूरी दिल्ली का दीदार! उद्योगपति, राजनेता, हस्तियों की पसंद


नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत. दिल्ली देश की राजधानी है. यहां पर देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं. विदेशी पर्यटकों की संख्या अगर देखें तो पूरे भारत में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक दिल्ली में ही आते हैं, क्योंकि यहां पर कई बड़े इवेंट भी होते हैं जिस वजह से विदेशी पर्यटक दिल्ली के इन्हीं होटलों में ठहरते हैं. ऐसे में दिल्ली में पांच ऐसे बड़े लग्जरी होटल है जो कि फाइव स्टार होटल हैं और जो न सिर्फ देश के पर्यटक बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभाते हैं.

यहां के कमरे और छत से पूरी दिल्ली का दीदार होता है. ये होटल बाहर से देखने में जितने सुंदर हैं अंदर से भी उतना ज्यादा ही खूबसूरत. यहां की लॉबी भी आपको शाही अंदाज जैसा ही महसूस कराती है. यही नहीं इन होटल में एक रात रुकने का किराया 70000 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक है. जब दिल्ली में कोई बड़ा इवेंट होता है तो इन होटलों का किराया 15 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक पहुंच जाता है.

द लीला पैलेस
दिल्ली के सबसे आलीशान होटलों में द लीला पैलेस का नाम शामिल है. यह होटल चाणक्यपुरी के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित है. यहां की डिजाइन महल जैसी है और होटल का इंटीरियर शाही अंदाज में तैयार किया गया है.

यहां एक रात ठहरने का अनुमानित किराया 35,000 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है. विशेष सुइट का किराया दो लाख रुपए से ज्यादा होता है.

द ओबेरॉय
द ओबेरॉय होटल का नाम तो आपने सुना ही होगा. यह दिल्ली के प्रतिष्ठित लग्जरी होटलों में से एक है. यह डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर स्थित है. यह होटल अपनी खूबसूरत डिजाइन और शांत वातावरण के साथ ही अपनी सुविधाओं के लिए पूरे देश भर में मशहूर है. यहां का प्रवेश द्वार ही इतना खूबसूरत है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे. यहां की पार्किंग भी बहुत बड़ी है और पूरे होटल में जिन लाइटों का इस्तेमाल किया गया है वो भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. यहां एक रात के कमरे का अनुमानित किराया 30,000 से 80,000 रुपये से लेकर लगभग दो लाख रुपए तक माना जाता है.

ताज महल होटल
मान सिंह रोड पर स्थित ताज महल होटल दिल्ली के प्रसिद्ध पांच सितारा होटलों में से एक है. अपनी प्रतिष्ठित पहचान, शानदार सुविधाओं और बेहतरीन मेहमाननवाजी की वजह से यह लंबे समय से लोगों के बीच काफी मशहूर है. खास तौर पर विदेशी पर्यटकों को यह अपनी ओर ज्यादा खींचता है. यहां एक रात ठहरने का अनुमानित किराया 25,000 से 70,000 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपए तक माना जाता है. यहां आलीशान कमरे और सुइट हैं. स्विमिंग पूल, स्पा और जिम, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों वाले रेस्तरां है.

आईटीसी मौर्य
दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर स्थित आईटीसी मौर्य अपनी शानदार मेहमाननवाजी, बेहतरीन फूड और बड़े आयोजनों के लिए जाना जाता है. राजनयिक क्षेत्र के करीब होने की वजह से यहां कई कारोबारी और आधिकारिक मेहमान भी ठहरते हैं. यहां एक रात का अनुमानित रेंट 60,000 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक माना जाता है. अच्छे कमरों का किराया इससे भी महंगा है.

द इम्पीरियल
यह होटल ऐसा होटल है जिसे दिल्ली की आन बान शान भी कहा जाता है. कनॉट प्लेस के पास जनपथ पर स्थित द इम्पीरियल दिल्ली का एक ऐतिहासिक और बेहद प्रतिष्ठित लग्जरी होटल है. इसकी स्थापना 1936 में हुई थी. होटल की वास्तुकला, कलाकृतियां और पुराने जमाने का शाही अंदाज इसे अन्य होटलों से अलग पहचान देते हैं. यहां एक रात ठहरने का अनुमानित किराया 50 हजार से लेकर दो लाख तक माना जाता है.



Source link