तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! ईशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी पर लुटाया प्यार, पोस्ट में दिखी बॉन्डिंग


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर अपने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों भले ही साल 2024 में अलग हो गए थे, लेकिन उनके बीच आज भी अच्छी बॉन्डिंग हैं. हाल ही में ईशा ने भरत के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की तरफ से भरत के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा, जिसे देखकर फैंस भी चर्चा कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता! ईशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत पर लुटाया प्यार Zoom

नई दिल्ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को जन्मदिन की बधाई दी है. ईशा ने सोशल मीडिया पर भारत की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए खास मैसेज लिखा. दिलचस्प बात यह है कि ईशा ने यह बधाई अपनी दोनों बेटियों राध्या और मिराया की तरफ से दी है. दोनों के अलग होने के बावजूद उनके बीच अच्छे रिश्ते नजर आते हैं और वे मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं.

ईशा देओल और भरत शादी से पहले से ही एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे. दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. अब जब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं. इसका सबसे बड़ा सबूत तो ईशा का पोस्ट है.

ईशा ने भारत के लिए लिखा खास मैसेज

ईशा देओल ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भारत तख्तानी की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे दादा. खुश रहो, स्वस्थ रहो और हमेशा मजबूत बने रहो.” ईशा ने इस पोस्ट में भारत को टैग भी किया. ईशा और भारत भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच आपसी सम्मान और अच्छे संबंध दिखाई देते हैं. दोनों अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. पिछले साल नवंबर में जब ईशा के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब भारत भी उनके साथ खड़े नजर आए थे. मुश्किल समय में भारत ने ईशा का साथ दिया था.

एक्स हसबैंड के लिए शेयर की पोस्ट
(फोटो साभार: instagram@@imeshadeol)

मई में भी साथ नजर आए थे ईशा और भारत

इस साल मई में ईशा और भारत एक बार फिर साथ दिखाई दिए थे. दोनों अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ लंच पर मिले थे. इस मुलाकात में एक्ट्रेस स्मृति खन्ना भी मौजूद थीं. उन्होंने इस गेट-टुगेदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे बाद में ईशा ने भी अपनी स्टोरी पर रीशेयर किया. तस्वीर में ईशा और भारत के अलावा जैकी भगनानी, फिटनेस कोच सत्या, स्मृति खन्ना और गौतम खन्ना समेत कुछ अन्य लोग भी नजर आए थे. स्मृति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “मजेदार दोपहर और जमकर गपशप. शुक्रिया, ईशा.”

बता दें कि ईशा देओल और भारत तख्तानी की शादी साल 2012 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. करीब 11 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने फरवरी 2024 में अलग होने का ऐलान किया था. उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि वे आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला कर चुके हैं. साथ ही, दोनों ने अपनी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी.



Source link