ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश…3 राशियों को रहना होगा सावधान, परेशानी से बचने के लिए जानें उपाय

ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश…3 राशियों को रहना होगा सावधान, परेशानी से बचने के लिए जानें उपाय


होमताजा खबरधर्म

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश…3 राशियों को रहना होगा सावधान, जान लें उपाय

Last Updated:

Surya Gochar Impact: धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर मुश्किलें बढ़ा सकता है. रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को अच्छी नौकरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, जिससे उनके लिए परीक्षा में अपेक्षित अंक हासिल करना मुश्किल होगा.

Top Deals Inside

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को जीवन में उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और इसकी चाल में बदलाव का असर विभिन्न राशियों पर पड़ सकता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के दौरान कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. नौकरी में बाधाएं, व्यापार में नुकसान और आर्थिक मामलों में तनाव बढ़ने की आशंका है. आइए जानते हैं, किन तीन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

तीन राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन- सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में वक्त लग सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक उलझन बढ़ने की आशंका है. घर-परिवार में विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नया कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा. आर्थिक मामलों में फिजूलखर्ची से बचें और धन निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच जरूर करें.

कन्या- सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और बनते कामों में बार-बार रुकावट आने की आशंका है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और अटका हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. व्यापारियों को निवेश और बड़े फैसलों में सतर्क रहना होगा. जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है.

धनु- इस राशि के जातकों के लिए यह बदलाव आने वाले समय में चुनौतियां खड़ी कर सकता है. रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को अच्छी नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, जिससे परीक्षा में अपेक्षित अंक हासिल करना मुश्किल होगा. व्यापारियों को नए सौदे करते समय सतर्क रहना होगा. धन हानि की आशंका है और पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने में भी विलंब हो सकता है.

इन उपायों से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव
इन तीनों राशियों के जातकों को अशुभ परिणामों से बचने के लिए रोजाना सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करें और गरीबों में अनाज का दान करें. इससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सकेगा.



Source link