Last Updated:
यूपी के अमरोहा की शिक्षिका मंजू सिंह ने रागी और खजूर से पौष्टिक व स्वादिष्ट केक तैयार किया है. यह डायबिटीज के मरीजों और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए रागी का आटा, दूध, घी, बेकिंग पाउडर मिलाकर मुलायम घोल तैयार किया जाता है. फिर घोल को चिकने सांचे में डालकर करीब 30 मिनट तक पकाया जाता है. रागी होने के कारण यह स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है. सहायक अध्यापिका मंजू सिंह ने बताया कि मैं मिलेट्स के प्रति खुद भी जागरूक हो रही हूं और अन्य लोगों को भी जागरूक कर रही हूं.
अमरोहाः यूपी के अमरोहा की शिक्षिका मंजू सिंह ने रागी से पौष्टिक केक तैयार किया है. इसे बनाने के लिए रागी का आटा, दूध, घी, बेकिंग पाउडर मिलाकर मुलायम घोल तैयार किया जाता है.फिर घोल को चिकने सांचे में डालकर करीब 30 मिनट तक पकाया जाता है. रागी होने के कारण यह स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है. सहायक अध्यापिका मंजू सिंह ने बताया कि मैं मिलेट्स के प्रति खुद भी जागरूक हो रही हूं और अन्य लोगों को भी जागरूक कर रही हूं.
यह मिलेट्स का केक अपने लिए भी बनाती हूं और अपने परिवार के लोगों के लिए भी तैयार करती हूं. पहले मेरे घर में लोग ब्रेड, रस, पोहा सहित अलग-अलग चीजों का सेवन करते थे. यह सब चीज हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं. इन सब चीजों का सेवन करने से हमारा शुगर बढ़ जाता है.इसी प्रकार मेरी माता है जो डायबिटीज से पीड़ित है. जिनको देखते हुए मैंने सोचा कि हमारे पास इसके अलावा भी खाने के बहुत सारे ऑप्शन है. जिसको देखते हुए हमने यह रागी का केक बनाया है. यह केक स्वाद में भी लाजवाब है साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
स्वाद में होता है लाजवाब
रागी का केक मेरा सबसे ज्यादा फेवरेट आइटम है क्योंकि मुझे चॉकलेट खाना बहुत पसंद है.चॉकलेट में बहुत ज्यादा चीनी होती है. जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है. ऐसे में मेरे घर में डायबीटिक पेशेंट है. जिनके लिए बहुत नुकसानदायक होती है. जिसको देखते हुए मेने रागी को अपने खाने में शामिल किया है. फिर मेने रागी के साथ ऑप्शन जोड़ा जिसे हम चाय के साथ खा सकते हैं. जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है. एनर्जी देता है और यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक है.
तैयार करने का आसान तरीका
मैंने इसके अंदर चीनी नहीं डाली है बल्कि खजूर डाले हैं. यह ऐसा केक होता है जो हमारे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है. डायबिटीज नहीं बढ़ती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप डायबिटीज या अन्य चीजों से पीड़ित है तो रागी का केक खा सकते हैं. जो आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होगा. मल्टीग्रेन आटे से भी आप केक बना सकते हैं. जिसमें आप चीनी का प्रयोग ना करके खजूर और शहर का प्रयोग कर सकते हैं और शक्कर का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसी प्रकार मैंने यह रागी का केक तैयार किया है. जो स्वाद में बहुत लाजवाब है. जो लोग इस केक को चख रहे हैं. वह इस रेसिपी को पूछ कर जरूर अपने घर में तैयार कर रहे हैं और अपने खाने-पीने में प्रयोग कर रहे हैं.