Typhoon with 169kmph Speed: Hurricane Isaias| 169km की स्पीड से चलीं हवाएं तिनके सी उड़ गई मकानों की छत बवंडर सा लहराकर डुबो देगा ‘इसायस’


Last Updated:

Powerful Hurricane Isaias: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप दिख रहा है. इस वक्त मौसम वैज्ञानिक इसायस नाम के तूफान को लेकर चिंता में हैं. इस हरीकेन ने जो बवाल मचा रखा है, उसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे. इसकी तूफानी हवाएं घर के छतें तक उड़ा ले जा रही हैं.

Top Deals Inside

169km की स्पीड से चलीं हवाएं, तिनके सी उड़ गई मकानों की छत, डुबो देगा 'इसायस'Zoom

इसायस तूफान के चलते मची तबाही. (क्रेडिट- रॉयटर्स)

Tornado Heavy Rain Alert: मौसम वैज्ञानिकों का दिल इस वक्त एक ऐसे तूफान से बैठा जा रहा है, जो हर दिन के साथ और शक्तिशाली होता जा रहा है. इसने न सिर्फ लोगों को डरा रखा है, मौसम विभाग भी अपने सांसें थामे इसे देख रहा है. इसायस नाम के इस हरीकेन ने भारी तबाही मचाई है और इसकी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है. तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने आगे भी अचानक बाढ़ और बवंडर आने की आशंका जताई है.

ये तूफान अमेरिका के कुछ हिस्सों में बवाल मचा रहा है. फ्लोरिडा के तट से टकराए इस तूफान के कारण कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दो मौतें फ्लोरिडा के एस्कैंबिया काउंटी में और दो अलबामा में हुई हैं. फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने बताया था कि राज्य में 4.30 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की बिजली गुल थी. अलबामा में 80 हजार से अधिक, जबकि जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में करीब 11-11 हजार उपभोक्ता बिजली संकट से प्रभावित थे.

169 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

इसायस 9 अक्टूबर को फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र में स्थित डेस्टिन शहर के पास पहुंचा था.उस समय यह कैटेगरी-2 का तूफान था और इसकी हवाओं की रफ्तार करीब 169 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. इतनी तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, घरों की छत उड़ गई और इमारतों को नुकसान पहुंचा. कई जगह मलबा सड़कों पर बिखर गया, जिसे बाद में उठाना पड़ा. आगे बढ़ने के दौरान तूफान कमजोर होकर पोस्ट-ट्रॉपिकल चक्रवात में बदल गया. इसके बावजूद बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है.

बाढ़ और बवंडर का खतरा बरकरार

अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में रातभर भारी बारिश जारी रह सकती है. इससे शहरी इलाकों और निचले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने का खतरा है. पूर्वी जॉर्जिया और कैरोलाइना के कुछ हिस्सों में बवंडर आने की आशंका भी जताई गई है. तूफान से उठी ऊंची समुद्री लहरें अमेरिका के खाड़ी तट, मेक्सिको और पश्चिमी क्यूबा को भी प्रभावित कर सकती हैं. समुद्र में तेज लहरों और खतरनाक धाराओं के कारण लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

इमारतों की छतें उड़ीं, सड़कें मलबे से भरीं

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फ्लोरिडा में तेज बारिश और इमारतों को हुए नुकसान की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. कई जगहों पर इमारतों की छतें उड़ गईं. अधिकारियों के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा नुकसान तेज हवाओं से गिरने वाले पेड़ों और उड़ते मलबे के कारण हुआ है.



Source link