Last Updated:
Salman Khan’s 2000’s Best Movies on Jio Hotstar: सलमान खान ने हर दौर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है. 90 के दशक में वह रोमांटिक हीरो के रूप में नजर आए तो 2000 के दशक में वह आदर्श बेटे और कॉमेडी रोल में भी दिखे. चलिए सलमान खान की 2000s की फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में कई दशक हो चुके हैं. इन सालों में उन्होंने एक से एक रोल निभाए तो कई तरह के जॉनर की फिल्मों में काम किया. ‘मैंने प्यार किया’ जैसी फिल्मों में उनका रोमांटिक रूप देखने को मिला तो ‘हम साथ साथ है’ में आदर्श बेटा और क्यूट लवर का. 90s में बड़े सुपरस्टार के रूप में उभरने के बाद सलमान खान ने नए दौर में नए रोल अपनाए.
2000s तक आते आते सलमान खान ने अपने फिल्मों के सिलेक्शन में काफी बदलाव किया. कभी वह दमदार एक्शन तो कभी वह कॉमेडी रोल में भी दिखे. कॉमन बात ये थी कि दर्शकों ने उन्हें हर रूप में खूब में प्यार दिया. तो चलिए आपको 2000 दशक की सलमान खान की 5 फिल्मों से रूबरू करवाते हैं, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
शुरुआत करते हैं साल 2003 में आई बागवान से. जिसमें लीड रोल में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी नजर आए. उनके अलावा फिल्म में महिमा चौधरी, अमन वर्मा, परेश रावल से लेकर रिमी सेन जैसे सितारों ने भी काम किया. फिल्म में सलमान खान का बड़ा ही खास रोल था. जहां वह सगे बेटों से भी बढ़कर नजर आते हैं. जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी. रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी कहानी एक ऐसे माता-पिता की कहानी है. उनके चार बेटे और बहूएं हैं. उन्होंने अपनी सारी खुशियां और जिंदगी बच्चों के लिए लगा दी और फिर बुढ़ापे में बच्चे ही स्वार्थी निकल जाते हैं और उन्हें दुख पहुंचाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2004 की फिल्म मुझसे शादी करोगी, एक चर्चित फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और सलमान खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. इसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी लीड रोल प्ले किया था. साजिद-वाजिद और अनु मलिक के म्यूजिक से सजी एल्बम भी सुपरहिट रही थी. वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल थी. फिल्म की कहानी दो लड़को की है. जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है. समीर और सनी में नोकझोंक होती है और खूब हंसी ठिठोली के साथ कहानी आगे बढ़ती है. अंत में हीरोइन किसे मिलती है और क्या ट्विस्ट आता है, ये दर्शकों का पैसा वसूल कर देता है.
डेविड धवन के साथ सलमान खान ने कई फिल्मों में काम किया है और हिट फिल्में दी हैं. ऐसी ही एक फिल्म है दुल्हन हम ले जाएंगे. जो साल 2000 में रिलीज हुई थी. जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी देखने को मिली थी. ये कहानी एक प्रेम कहानी और लड़की के तीन मामा से जुड़ी है. जिसमें लड़का, लड़की के घरवालों को मनाने के लिए खूब जद्दोजहद करता है.
साल 2005 में आई लकी नो टाइम फॉर लव की बात करें तो इसमें सलमान खान एक नई हीरोइन को लेकर आए स्नेहा उल्लाल. फिल्म में कादर खान, विक्रम गोखले से लेकर कई सितारे फिल्म में नजर आए थे. स्नेहा को फिल्म में देखते ही ऐश्वर्या राय से तुलना होने लगी थी. उस समय ऐश्वर्या से तुलना की वजह से स्नेहा खूब चर्चा में रही थी. मगर देखते ही देखते वह बॉलीवुड से गायब भी हो गईं. स्नेहा को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हो गया था. बीमारी के चलते उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी.
बाबुल फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी जिसे रवि चोपड़ा ने ही बनाया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी को उन्होंने वापस कास्ट किया और फिर से सलमान खान को खास रोल के लिए चुना. फिल्म में रानी मुखर्जी का भी खास रोल था. ये इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें विधवा के पुनर्विवाह और एक पिता के अपनी बहू की जिंदगी दोबारा खुशहाल बनाने के फैसले को दिखाया गया था.