Last Updated:
Ramayana Poster: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ. इस पोस्टर में अरुण गोविल, दशरथ और रणबीर कपूर श्रीराम के किरदार में दिख रहे हैं. पोस्ट में भगवान राम के रूप में रणबीर वनवास जाने से पहले आखिरी बार अपने पिता के चरणों में शीश झुका आशीर्वाद लेते दिखे. उनकी झलक ने फैंस को मुरीद बना दिया है. नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है.
‘रामायण’ के नए पोस्टर में रणबीर कपूर और अरुण गोविल को साथ देखा जा सकता है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. दिवाली के मौके पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये ग्रैंड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स नया-नया पोस्टर जारी कर लगातार बज बनाए हुए हैं. हाल ही में रामायण का नया पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें श्रीराम बने रणबीर कपूर और दशरथ बने अरुण गोविल साथ नजर आ रहे हैं.
फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में भगवान राम वनवास जाने से पहले अपने पिता दशरथ के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में भगवान राम पिता की अस्थियों का विसर्जन करते दिखते हैं. ये दोनों पोस्टर बेहद खास हैं. पहले पोस्टर में अरुण गोविल और रणबीर कपूर को साथ देखकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. लोगों का कहना है कि दो पीढ़ियों के ‘श्रीराम’ एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
‘रामायण’ का जारी हुआ नया पोस्टर
रामायण का नया पोस्टर जारी.
‘राम’-‘दशरथ’ पर ‘लक्ष्मण’ ने लुटाया प्यार
‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ के रोल में नजर आने वाले रवि दुबे ने भी फिल्म के नए पोस्टर पर रिएक्ट किया है. रवि दुबे ने पोस्टर पर हार्ट के साथ कमेंट किया है. इसके साथ कई सारे लोगों ने रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ की है. यहां तक कि फिल्म के टीजर जारी होने पर जिन लोगों ने रणबीर को ट्रोल किया था, अब वो भी एक्टर के लुक के मुरीद हो गए हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पोस्टर्स को देख फैंस धीरे-धीरे रणबीर कपूर को श्रीराम के किरदार में स्वीकार करने लगे हैं. फिल्म का टीजर देख इसकी कास्टिंग पर काफी सवाल खड़े हुए थे. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना था कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कास्टिंग सही नहीं है. हालांकि अब लोग नितेश तिवारी की तारीफ करते दिख रहे हैं.
नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर देख फैंस उनकी डिटेलिंग के मुरीद हो गए हैं. इसके साथ रामायण की रिलीज से पहले फिल्म के गानों को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला. बता दें, नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म अमेरिका में दो वर्जन में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का इंग्लिश वर्जन हिंदी से 30 मिनट छोटा है.