Poland PM Attack Plan: पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के हत्या की साजिश? एक ईमेल ने बढ़ाई टेंशन, जांच शुरू


होमदुनियायूरोप

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के हत्या की साजिश? एक ईमेल ने बढ़ाई टेंशन, जांच शुरू

Last Updated:

Poland PM News: पोलैंड में प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क पर संभावित हमले की खबर ने चिंता बढ़ा दी है. रविवार को पुलिस को इस खतरे से जुड़ा एक ईमेल मिला. इसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए और सुरक्षा एजेंसियों की बैठक बुलाई गई. अभी तक यह साफ नहीं है कि ईमेल किसने भेजा, हमले की कोई योजना थी या नहीं और खतरा कितना गंभीर है.

Top Deals Inside

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के हत्या की साजिश? एक ईमेल ने बढ़ाई टेंशन, जांच शुरूZoom

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क. (Reuters)

Polan PM Attack Plot: पोलैंड में प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश पर हमले की आशंका ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को निशाना बनाने की संभावित साजिश से जुड़ी जानकारी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीर बताया है और कहा है कि धमकी को अंजाम दिए जाने की आशंका काफी ज्यादा थी. पोलैंड में यह चिंता ऐसे समय बढ़ी है, जब देश के स्कूलों में चाकू से हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसके साथ ही रूस की ओर से साइबर हमलों, फेक न्यूज और दूसरी गुप्त गतिविधियों के जरिए यूक्रेन के समर्थन को कमजोर करने की आशंका भी जताई जा रही है.

सुरक्षा एजेंसियों की इमरजेंसी मीटिंग

पोलैंड की खुफिया सेवाओं की निगरानी करने वाले मंत्री के प्रवक्ता याचेक डोबझिंस्की ने कहा कि अधिकारी इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने यह बात रविवार को सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक के बाद कही. डोबझिंस्की के मुताबिक, हमले से जुड़ी जानकारी सबसे पहले देश की सुरक्षा सेवा को मिली थी. इसके बाद यह सूचना पुलिस को सौंप दी गई. उन्होंने संभावित साजिश से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की. यानी अभी यह पता नहीं कि हत्या की साजिश किस तरह से की गई थी. पोलिश सरकार के प्रवक्ता एडम श्वाप्का ने बताया कि प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को रविवार सुबह सबसे पहले इस बेहद चिंताजनक खतरे के बारे में जानकारी दी गई. डोबझिंस्की ने यह भी कहा कि पोलैंड की सुरक्षा एजेंसियों को हर महीने अलग-अलग तरह की धमकियां मिल रही हैं और इनकी संख्या बढ़ रही है.

स्कूलों में चाकू से हमले की तीन घटनाएं

पोलैंड में सुरक्षा को लेकर चिंता की एक और वजह मध्य पोलैंड के माजोविया प्रांत में हुई हिंसक घटनाएं हैं. इस सप्ताह सिर्फ चार दिनों के अंदर स्कूलों में चाकू से हमले की तीन घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. इन घटनाओं के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क हैं. अब प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को निशाना बनाए जाने की आशंका ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है.

रूस से हमले का डर क्यों?

पोलैंड को आशंका है कि रूस यूक्रेन के समर्थन में खड़े यूरोपीय देशों को कमजोर करने के लिए गुप्त तरीके से हमले तेज कर सकता है. इस तरह की गतिविधियों को हाइब्रिड अटैक कहा जाता है. इसमें साइबर हमले, गलत सूचनाएं फैलाना और ड्रोन या दूसरे तरीकों से डर पैदा करने जैसी गतिविधियां शामिल हो सकती हैं. प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि रूस, नाटो के पूर्वी हिस्से में ऐसे हमले बढ़ा सकता है. उन्होंने आशंका जताई थी कि यूक्रेन की मदद करने वाले यूरोपीय देशों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन या रॉकेट हमले भी किए जा सकते हैं. हालांकि, रूस ने ऐसी किसी योजना से इनकार किया है.



Source link