Nainital Parking: ₹500 की पार्किंग से बचना है? नैनीताल में यहां खड़ी करें गाड़ी, कम खर्च में घूम पाएंगे पूरा शहर

Nainital Parking: ₹500 की पार्किंग से बचना है? नैनीताल में यहां खड़ी करें गाड़ी, कम खर्च में घूम पाएंगे पूरा शहर


Last Updated:

Cheap Parking in Nainital: अक्टूबर में नैनीताल घूमने जा रहे हैं, तो होटल पहुंचने से पहले गाड़ी पार्क करने का इंतजाम जरूर कर लें. वीकेंड और छुट्टियों में यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ पार्किंग ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गाड़ी कहां खड़ी करें और कितने रुपये खर्च होंगे, इसकी जानकारी पहले से हो तो काफी परेशानी बच सकती है. नैनीताल में सुखाताल से लेकर कचहरी तक कई पार्किंग स्थल हैं, जहां 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में गाड़ी खड़ी करने का विकल्प मिल सकता है. कुछ जगहों पर महीनेभर की पार्किंग की सुविधा भी है. जानिए नैनीताल की इन पार्किंग में कितना शुल्क लगता है और आपके लिए कौन सी जगह सही रहेगी.

Top Deals Inside

अक्टूबर में नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गाड़ी पार्क करने से पहले इन विकल्पों के बारे में जान लें. वीकेंड और छुट्टियों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ पार्किंग की समस्या भी बढ़ जाती है. ऐसे में माल रोड और प्रमुख बाजारों के आसपास वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का विकल्प चुनना आपके बजट के लिए बेहतर हो सकता है. नैनीताल में कुछ पार्किंग स्थलों पर अपेक्षाकृत कम शुल्क में गाड़ी खड़ी करने का विकल्प उपलब्ध है.

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए सुखाताल पार्किंग एक उपयोगी विकल्प हो सकती है. यहां 8 घंटों के लिए पार्किंग शुल्क ₹150 बताया गया है. वाहन खड़ा करने के बाद पर्यटक शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए पैदल या उपलब्ध स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल कर सकते हैं. वीकेंड पर नैनीताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर में प्रवेश करने से पहले पार्किंग की जगह और शुल्क की जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा.
3

कम खर्च में वाहन पार्क करने की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए केएमवीएन मल्टीस्टोरी पार्किंग एक विकल्प है. यहां पार्किंग शुल्क ₹120 है. नैनीताल में घूमने के दौरान वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करके आगे आप पैदल घूम सकते हैं. इससे बाजारों के आसपास गाड़ी लेकर जाने और पार्किंग की जगह तलाशने की परेशानी कम हो सकती है. वहीं यहां 2500 रुपये के शुल्क में आप पूरे महीने अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल में वाहन पार्क करने के लिए टीआरसी सूखाताल के सामने पार्किंग का विकल्प भी अच्छा है. यहां पार्किंग शुल्क भी ₹150  है. छुट्टियों और वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर पार्किंग स्थलों पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में शहर पहुंचने से पहले अपने वाहन के लिए उपयुक्त पार्किंग चुनना समझदारी होगी. गाड़ी निर्धारित स्थान पर खड़ी करने के बाद नैनी झील, माल रोड और आसपास के बाजारों की सैर अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं.

नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए सूखाताल स्थित देवदार लॉज पार्किंग भी एक विकल्प है. यहां पार्किंग शुल्क 8 घंटों के लिए ₹150है. शहर में वाहन लेकर घूमने के बजाय निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना सुविधाजनक हो सकता है. पार्किंग संचालक सूरज ने बताया कि इस पार्किंग में 70 गाड़ियों की क्षमता है. ऐसे में खासकर पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दौरान इससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग तलाशने की परेशानी कम हो सकती है.

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में भी निर्धारित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है. यहां पार्किंग शुल्क मासिक आधार पर बताया गया है. यह व्यवस्था उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें लंबे समय तक अपना वाहन पार्क करना होता है. और जो लोग नैनीताल शहर के स्थानीय निवासी है. ज्यादातर यह पार्किंग टैक्सी चालकों के लिए है.

नैनीताल में कम खर्च में वाहन खड़ा करने के विकल्पों में कचहरी पार्किंग भी शामिल है. यहां पार्किंग शुल्क ₹50 रुपये दो घंटे के लिए है. महंगी पार्किंग से बचने के लिए पर्यटक इस पार्किंग में गाड़ी पार्क कर सकते हैं. पार्किंग के संचालक सागर ने बताया कि यह नैनीताल शहर की सबसे सस्ती पार्किंग है. जिसकी क्षमता 150 गाड़ियों की है. इस पार्किंग में आप 2500 रुपये प्रति माह के शुल्क के साथ भी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

नैनीताल की माल रोड, नैनी झील और प्रमुख बाजारों में घूमने के दौरान वाहन ले जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ी खड़ी करने की जगह तलाशने, ट्रैफिक जाम और संभावित चालान जैसी परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है. नैनीताल शहर में गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह का आभाव है, ऐसे में आप इन जगहों पर अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link