Man Mauled to death Tiger Enclosure: बाघ के बाड़े में कूद पड़ा शख्स खुद ही बैठा मौत के सामने आगे जो हुआ वो नहीं होगा बर्दाश्त


Last Updated:

Man Mauled to death Tiger Enclosure: जरा सोचिए, अगर कोई शेर या बाघ जैसे खतरनाक जानवर के बाड़े में चला जाए, तो उसका क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड के एक चिड़ियाघर में, जहां बाघ के बाड़े में शख्स कूद पड़ा. फिर जो हुआ, वो बेहद खौफनाक था.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बाघ के बाड़े में कूद पड़ा शख्स, खुद ही बैठा 'मौत' के सामनेZoom

टाइगर के बाड़े में घुसा शख्स, गई जान. (क्रेडिट- एक्स/@Rimmesfk)

Man Mauled to death Tiger Enclosure: इंग्लैंड के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में एक दर्दनाक घटना तब सामने आई, जब  यहां एक व्यक्ति बाघ के बाड़े में घुस गया. इसके बाद वहां जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना किसी को नहीं थी. शख्स टाइगर के बाड़े में मौजूद रहा और रह-रहकर बाघ ने उस पर हमला किया. हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस की ओर से शनिवार को इस घटना की जानकारी दी.

साउथ यॉर्कशायर पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि डोनकास्टर के पास स्थित वाइल्डलाइफ पार्क में एक व्यक्ति बाघ के बाड़े के अंदर चला गया है. घटना की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं. चिकित्सा कर्मियों ने व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. फिलहाल मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

शख्स मरा पर बाघ सुरक्षित 

घटना के बाद बाघ की स्थिति को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि हमले में बाघ को कोई चोट नहीं आई है. घटना के बाद भी वह अपने बाड़े के अंदर ही मौजूद था. पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना से आम लोगों के लिए कोई व्यापक खतरा नहीं है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे यह माना जाए कि बाघ अपने बाड़े से बाहर निकला था.



Source link