Indigo Flight Fire: बीच आसमान प्लेन के अंदर निकलने लगी चिंगरी, आग देख सहम गए लोग, हैदराबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग


होमताजा खबरदेश

बीच आसमान प्लेन के अंदर भड़की आग, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Last Updated:

Indigo Flight Fire: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवा में उड़ते विमान के भीतर एक पैसेंजर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से अचानक घना धुआं निकलने लगा. खतरे को भांपते हुए क्रू मेंबर्स ने फौरन मोर्चा संभाला और पायलटों ने बिना देर किए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का रुख हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया.

Top Deals Inside

बीच आसमान प्लेन के अंदर भड़की आग, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगZoom

इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को हैदराबाद डायवर्ट किया गया.

Indigo Flight 6E 6115 Fire: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में 11 अक्टूबर को एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया. विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. एयरलाइंस कंपनी ने यह जानकारी दी.

इंडिगो ने एक बयान में कहा, “ग्यारह अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6115 को यात्री के एक निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया. केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति पर काबू पा लिया.”

कंपनी ने कहा कि निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पायलटों ने विमान का मार्ग बदला और उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा. कंपनी ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई.

इंडिगो ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यात्रियों को दूसरी फ़्लाइट से भेजा जाएगा
इस घटना के बाद, यात्रियों की चेन्नई की यात्रा जारी रखने में मदद के लिए इंतजाम शुरू किए गए. RGIA एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन यात्रियों को उनकी मंजिल तक जाने वाली अगली उपलब्ध फ्लाइट में जगह देगी. इंडिगो ने यह भी कहा कि वह फ़्लाइट का रास्ता बदलने (डायवर्ज़न) से हुई परेशानी को कम करने की कोशिश कर रही है. एयरलाइन ने पुष्टि की कि वह यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दे रही है और आगे की यात्रा के इंतजाम होने तक समय-समय पर जानकारी भी दे रही है.

एयरलाइन ने कहा, “इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है और हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय-समय पर जानकारी देना शामिल है.” हवाई जहाज हैदराबाद में सुरक्षित उतरा और एयरलाइन व एयरपोर्ट अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया; किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.



Source link