Hairstyle For Garba Night: गरबा नाइट पर मिनटों में पाएं खूबसूरत हेयरस्टाइल, ये 5 हेयर एक्सेसरीज आएंगी काम

Hairstyle For Garba Night: गरबा नाइट पर मिनटों में पाएं खूबसूरत हेयरस्टाइल, ये 5 हेयर एक्सेसरीज आएंगी काम


होमफोटोलाइफ़फैशन

गरबा नाइट पर मिनटों में पाएं खूबसूरत हेयरस्टाइल, ये 5 हेयर एक्सेसरीज आएंगी काम

Last Updated:

5 Hair Accessories For Hairstyle: नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट के लिए लहंगा, चनिया चोली पहनना ही काफी नहीं है. इसके साथ हेयरस्टाइल भी लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाती है. लेकिन यदि आपके पास टाइम की कमी है या आपको हेयर स्टाइल करने नहीं आता है तो ऐसे में कुछ खास हेयर एक्सेसरीज आपकी मदद कर सकती हैं. यहां जानिए ऐसे 5 एक्सेसरीज के बारे में जो हर फंक्शन और पार्टी में आपके बालों में चार चांद लगा सकती हैं.

Top Deals Inside

अगर आप इस गरबा नाइट पर कम मेहनत में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो हेयर चेन, रंगीन परांदा, पर्ल चोटी एक्सेसरी और बन एक्सटेंशन जैसे विकल्प आजमा सकती हैं. ये न केवल बालों को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि आपके पारंपरिक पहनावे के साथ भी खूबसूरती से मेल खाते हैं.

बोहो हेयर चेन और काउरी शेल एक्सेसरी- गरबा के लिए कुछ अलग और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो बोहो स्टाइल हेयर चेन अच्छा विकल्प है. इसमें कौड़ी के शेल, गुलाबी मोती, रंगीन सजावटी एलिमेंट और गोल्डन चेन का इस्तेमाल किया जाता है. इसे चोटी, पोनीटेल, जूड़े या खुले बालों में लगाया जा सकता है. लहंगे, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ यह एक्सेसरी खूबसूरत लगती है.

रंगीन परांदा और टैसल हेयर टाई- पारंपरिक लुक के लिए परांदा हमेशा से पसंद किया जाता है. पर्पल रंग का टैसल परांदा, जिसमें धागों की लटकन और सिक्कों जैसी सजावट होती है, आपकी साधारण चोटी को भी खास बना सकता है. इसे बालों में बांधना आसान है और इसकी करीब 40 सेंटीमीटर लंबाई चोटी को आकर्षक लुक देती है. गरबा, डांडिया और शादी जैसे मौकों पर इसे पहन सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पर्ल चेन और लक्ष्मी मोटिफ वाली चोटी एक्सेसरी- अगर आपको ट्रेडिशनल और एथनिक स्टाइल पसंद है, तो गोल्ड प्लेटेड फिनिश वाली लक्ष्मी मोटिफ हेयर एक्सेसरी चुन सकती हैं. इसमें बीच में देवी लक्ष्मी का डिजाइन और दोनों तरफ मोतियों की कई लड़ियां होती हैं. इसे चोटी या जूड़े में हुक की मदद से लगाया जा सकता है. साड़ी और पारंपरिक लहंगे के साथ यह शानदार दिखती है.

कुंदन और पर्ल चेन वाला हेयर ब्रोच- गरबा नाइट पर रॉयल लुक पाने के लिए कुंदन वर्क वाला हेयर ब्रोच ट्राई करें. इसमें हरे और लाल रंग के स्टोन, गोल्डन फिनिश और मोतियों की लटकन होती है. इसे चोटी, बन या हाफ-अप हेयरस्टाइल में लगाया जा सकता है. यह खासतौर पर हैवी एथनिक आउटफिट के साथ अच्छा लगता है.

मेसी बन हेयर एक्सटेंशन- अगर आप बालों को जूड़े में बांधना चाहती हैं, लेकिन उन्हें घना और भरा हुआ लुक देना चाहती हैं, तो मेसी बन एक्सटेंशन काम आएगा. इसे अपने बालों का जूड़ा बनाने के बाद उसके चारों ओर लगाकर क्लिप या इलास्टिक से सुरक्षित किया जा सकता है. इससे कम समय में स्टाइलिश बन तैयार हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link