Last Updated:
12 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
Aaj Ka Singh Rashifal 12 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है. आज स्वाति नक्षत्र में दिन की शुरुआत हो रही है और तुला राशि उदित हो रही है. धन भाव में चंद्रमा, बुध और शुक्र की स्थिति सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के योग बना रही है. नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में तरक्की के अवसर दे सकते हैं. खासतौर पर मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. नए क्लाइंट मिलने से टारगेट पूरा करने में मदद मिल सकती है. लंबे समय से अटके काम भी पूरे होने के योग हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों या परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन राहत भरा रह सकता है. कामकाज में व्यस्तता के कारण छोटी-मोटी परेशानियों से ध्यान हटेगा और मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर सकते हैं. पुरानी बीमारियों से जूझ रहे जातकों को भी राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, काम की अधिकता के बीच आराम और खानपान की अनदेखी न करें.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं. नए ग्राहकों से संपर्क कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है. पुराने ग्राहक भी दोबारा जुड़ सकते हैं, जिससे बिक्री बढ़ने की संभावना है. मिठाई और अन्य मीठे उत्पादों से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इसके अलावा जमीन के अंदर उगने वाली फसलों जैसे लहसुन, प्याज और अदरक या इनसे संबंधित उत्पादों में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को भविष्य में लाभ मिल सकता है. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले बाजार की स्थिति और जोखिम का आकलन जरूर करें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास और निडरता महसूस करेंगे. घर में आपकी बातों और विचारों को महत्व मिल सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है. साथी के साथ समय बिताने और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. कुलदेवी या कुलदेवता के दर्शन करने का विचार भी मन में आ सकता है. अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ अंक और आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार को 5 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 7 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. दिन को और शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा-आराधना करना फलदायी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.