aaj ka panchang 12 october 2026 monday ashwin shukla dwitiya 2026 shardiya navratri second day today | आज सोमवार व्रत के साथ शारदीय नवरात्रि का दूसरा

aaj ka panchang 12 october 2026 monday ashwin shukla dwitiya 2026 shardiya navratri second day today | आज सोमवार व्रत के साथ शारदीय नवरात्रि का दूसरा


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 October 2026: आज सोमवार व्रत के साथ शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन का व्रत व पूजा की जाएगी. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र, बालव करण, विष्कम्भ योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. आज सोमवार व्रत के साथ नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाएगी. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. ऐसे में आज मां ब्रह्मचारिणी और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष अवसर है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से धैर्य, तप और आत्मबल की प्रेरणा मिलती है, जबकि शिवजी की पूजा मन की शांति और सुख-समृद्धि की कामना से की जाती है. भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया था इसलिए माता का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा. इस दिन भगवान शिव और माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करने से कुंडली में चंद्रमा और मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित माना जाता है. सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और परंपरा के अनुसार बेलपत्र, सफेद फूल तथा फल चढ़ाएं. धूप-दीप जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिवजी की आरती करें. पूजा के दौरान श्रद्धा और संयम बनाए रखें. वहीं नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल पर मां दुर्गा और मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें. मां को फूल, अक्षत, चंदन और रोली अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप जलाकर शक्कर, मिश्री, पंचामृत और फल का भोग लगाएं. पूजा के दौरान ‘ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः’ मंत्र का जाप करें. अंत में मां की आरती करके सुख-शांति और सफलता की प्रार्थना करें. सोमवार को भगवान शिव की पूजा करना, ध्यान करना और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करना चंद्रमा से जुड़े पारंपरिक उपायों में शामिल है. पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- द्वितीया – 10:13 पी एम तक, तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – 11:52 पी एम तक, फिर विशाखा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 09:48 ए एम तक, कौलव – 10:13 पी एम तक
आज का योग- विष्कंभ – 08:32 पी एम तक, प्रीति योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:56 पी एम
चन्द्रोदय- 07:52 ए एम
चन्द्रास्त- 06:37 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 12 अक्टूबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 ए एम से 05:31 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:04 पी एम से 02:50 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:56 पी एम से 06:21 पी एम
अमृत काल: 02:35 पी एम से 04:16 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:33 ए एम, 13 अक्टूबर

शिववास: गौरी के साथ – 10:13 पी एम तक, सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2026
राहुकाल: 07:47 ए एम से 09:14 ए एम
यमगण्ड: 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
गुलिक काल: 01:35 पी एम से 03:02 पी एम
विडाल योग: 11:52 पी एम से 06:21 ए एम, 13 अक्टूबर
दुर्मुहूर्त: 12:31 पी एम से 01:18 पी एम
आडल योग: 06:21 ए एम से 11:52 पी एम
दिशाशूल: पूर्व



Source link