Aaj Ka Mesh Rashifal : पुराने मतभेद होंगे खत्म, व्यवसाय में मिलेगा लाभ, मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले

Aaj Ka Mesh Rashifal : पुराने मतभेद होंगे खत्म, व्यवसाय में मिलेगा लाभ, मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 October 2026 : मेष राशि के जातकों की आज जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी. पुराने मतभेद शांत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कटु शब्दों से बचें. जिम्मेदारी बढ़ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज कार्य और व्यापार में साझेदारी, ग्राहक संपर्क और बातचीत के लिए दिन अनुकूल है. कोई भी समझौता करने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढ़ना न भूलें. कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी. विरोध या प्रतिस्पर्धा हो तो रणनीति से काम लें. अनावश्यक खरीदारी से बचें.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहने वाला है. नौकरी और करियर में संपर्कों से लाभ मिलेगा. आपकी बातों को गहराइयों से सुना जाएगा. आज पुराने मतभेदों को खत्म करने का दिन है. सोमवार होने के कारण भगवान शिव की आराधना करें. ऋतु शरद है. मास आश्विन है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र स्वाति है. योग विषकुंभ है. करण बालव और कौलव है. आज सूर्योदय 5:56 मिनट पर और सूर्यास्त 5:53 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:09 मिनट तक दोपहर रहेगा. नया और मांगलिक काम इस मुहूर्त में कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7:23 मिनट से लेकर 8:51 मिनट सुबह तक रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, और शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. मेष राशि के लिए आज कार्य और व्यापार में साझेदारी, ग्राहक संपर्क और बातचीत के लिए दिन अनुकूल है. किसी समझौते में शर्त को ध्यान से पढ़ें. सेहत में तनाव, पेट और पाचन संबंधी परेशानियां से बचने के लिए भोजन लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

रिश्तों में न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी. पुराने मतभेद शांत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कटु शब्दों से बचें. घर-परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. संपत्ति और घरेलू विषय पर समझदारी से निर्णय लें. कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी. विरोध या प्रतिस्पर्धा हो तो भावनाओं के बजाय रणनीति से काम लें. आय और लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे. व्यापारिक संपर्क के फायदा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल और सफेद होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा. सोमवार होने के कारण शिवलिंग पर जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. नवरात्रि के विशेष पर्व पर मां दुर्गा की आराधना करें. दुर्गा सप्तशति का पाठ करें. क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.



Source link