पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना घायल, लीज के रास्ते को लेकर बवाल में चलीं गोलियां, हुआ पथराव


Last Updated:

राजस्थान के भरतपुर से एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है. बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना एक खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पहले दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैला हुआ है. बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम यह लीज है. रविवार को रास्ते के इसी विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया.

Top Deals Inside

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना घायल, लीज के रास्ते को लेकर बवाल में चलीं गोलियांZoom

भरतपुर. पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें जयपुर रेफर किया गया है. भरतपुर के भोंडा गांव रायपुर में लीज पर जाने वाले रास्ते को लेकर ग्रामीणों और लीज संचालकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया. इसके बाद लाठी-डंडे चलने और फायरिंग की सूचना सामने आई है.

अतर सिंह भड़ाना भरतपुर के बयाना से पूर्व विधायक हैं. उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. उन्हें पहले दौसा जिला अस्पताल लाया गया. वहां से गंभीर हालात में जयपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, घायल होने के बाद अतर सिंह भड़ाना को दौसा जिला अस्पताल लाया गया. यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया. उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया. करीब एक घंटे तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है.

चारागाह भूमि से गुजरने वाले रास्ते का विरोध

बताया जा रहा है कि लीज तक जाने वाला रास्ता चारागाह भूमि से होकर गुजरता है. इसी रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इस मामले में पिछले करीब दो साल से विवाद चल रहा है और पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं.

पूर्व विधायक की पत्नी के नाम बताई जा रही है लीज

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना लीज की मालिक हैं. रास्ते को लेकर उनका स्थानीय ग्रामीणों से विवाद चल रहा है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है. पथराव और फायरिंग की सूचना सहित पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति जांच के बाद साफ होगी.



Source link