‘पापा आ जाओ ये मुझे मार डालेगा’, बेटी की दर्दभरी गुहार सुनकर बचाने पहुंचे पिता, तब तक खत्म हुई दुनिया


Last Updated:

Rajgarh News: राजगढ़ में एक महिला की हत्या और अब इस मामले में मृतिका के पिता के ऐसे आरोप, जिन्होंने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पिता का दावा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को भगवान राम और हनुमान जी की पूजा करने से रोकता था. वह कथित तौर पर कहता था कि रामजी-हनुमान जी को मत मानो, वे राक्षसों के हत्यारे हैं. पूजा-पाठ मत करो. पिता के मुताबिक शनिवार सुबह बेटी ने फोन कर कहा कि पापा, जल्दी आ जाओ. ये मुझे मार डालेगा. पिता बेटी को बचाने अपने गांव से निकले, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या हो चुकी थी.

Top Deals Inside

'पापा आ जाओ, ये मुझे मार डालेगा', बेटी की पिता से गुहार; जब पहुंचे तो सब खत्मZoom

बेटी ने पिता से बचाने की लगाई गुहार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद मृतक महिला के पिता ने ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. गुराड़खेड़ा गांव में 36 साल की गायत्री गुर्जर की हत्या हो गई है. अब परिवार की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतिका के पिता कमलसिंह गुर्जर, जो छायन गांव के पूर्व सरपंच हैं. उनका आरोप है कि उनका दामाद हरियाणा के संत रामपाल का अनुयायी था और गायत्री को भगवान राम, हनुमानजी सहित दूसरे देवी-देवताओं की पूजा करने से रोकता था.

बेटी ने पिता से लगाई थी गुहार
पिता के मुताबिक इसी बात और पारिवारिक मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. शनिवार सुबह भी बेटी ने फोन कर मदद मांगी. उसने कहा कि पापा, जल्दी आ जाओ. ये मुझे मार डालेगा. बेटी की आवाज सुनकर पिता उसे बचाने के लिए निकले, लेकिन जब तक पहुंचे, गायत्री की मौत हो चुकी थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कुल्हाड़ी से की गई. घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से पति रामबाबू गुर्जर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पिता के आरोपों और हत्या के पीछे की वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

दो मासूम बेटों की दर्दभरी कहानी
मां की मौत के बाद उसके दो मासूम बेटे पीछे छूट गए हैं. एक की उम्र 8 साल, दूसरे की 14 साल. जिन बच्चों के लिए मां ही सबसे बड़ा सहारा थी. अब उन्हें उसी मां के बिना जिंदगी गुजारनी होगी. इस मामले में मृतिका के बेटे ने भी अपने पिता और मां के बीच पूजा-पाठ को लेकर विवाद होने की बात कही है. बच्चे के मुताबिक उसके पिता संत रामपाल को मानते थे और मां को भगवान की पूजा करने से रोकते थे. अब दोनों बच्चे अपने मामा के साथ रहने की बात कह रहे हैं.

कुल्हाड़ी से की गई महिला की हत्या
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति और अन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जा सकेगा. फिलहाल फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है.

परिवार को इंसाफ का इंतजार
गायत्री ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताते हुए पिता से मदद मांगी थी. यह दावा अब इस पूरे मामले का सबसे भावुक पहलू बन गया है. पिता के गंभीर आरोप, बेटे की बात और पुलिस की जांच, इन सबके बीच परिवार को इंसाफ का इंतजार है.



Source link