Last Updated:
पाकिस्तान की ओर से नया नोटम यानी Notice to Air Missions जारी किया गया है. ये 13 और 14 अक्टूबर 2026 के लिए होगा. इसमें कई एयर ट्रैफिक रूट्स अस्थायी रूप से बंद करने की बात कही गई है. प्रतिबंध डेरा गाजी खान और रहीम यार खान से लेकर कराची और अरब सागर के आसपास तक फैले हैं. इससे पहले भी पाकिस्तान ने नोटम जारी किया था.
पाकिस्तान की मिसाइल. (Reuters)
Pakistan NOTAM News: पाकिस्तान ने 13 और 14 अक्टूबर 2026 के लिए कई एयर ट्रैफिक रूट अस्थायी रूप से बंद करने का नया नोटिफिकेशन जारी किया है. ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले डेमियन साइमन ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है. उनके मुताबिक यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों से लेकर सिंध, कराची और अरब सागर की ओर जाने वाले हिस्सों तक फैला है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान एक और मिसाइल टेस्ट की तैयारी कर रहा है?
13-14 अक्टूबर को कब तक बंद रहेंगे एयर रूट?
पोस्ट के मुताबिक, एयरस्पेस प्रतिबंध 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:45 बजे पाकिस्तान समय से शुरू होकर 14 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक जारी रहेगा. यानी यह पाबंदी करीब 27 घंटे 30 मिनट तक प्रभावी रहेगी. नोटिफिकेशन में कई एयर ट्रैफिक रूट्स को प्रतिबंधित किए जाने की बात बताई गई है. प्रभावित क्षेत्र में डेरा गाजी खान और रहीम यार खान से लेकर सिंध, कराची और आगे अरब सागर की दिशा में ग्वादर के पास तक का इलाका शामिल बताया गया है. रहीम यार खान वही इलाका है, जहां भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.
पाकिस्तान ने जारी किया NOTAM. (AI जेनेरेटेड इमेज)
इतने बड़े क्षेत्र में एयर रूट्स पर प्रतिबंध होने के कारण इस नोटिफिकेशन को लेकर चर्चा तेज है. हालांकि, NOTAM यानी Notice to Air Missions जारी होने का मतलब अपने आप में मिसाइल टेस्ट होना नहीं है. ऐसे नोटिस सैन्य अभ्यास, फायरिंग या अन्य सुरक्षा कारणों से भी जारी किए जा सकते हैं.
पहले भी पाकिस्तान ने जारी किया था NOTAM
इस पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए 6 अक्टूबर 2026 को हुए पाकिस्तान के मिसाइल टेस्ट पर भी नजर डालना जरूरी है. पाकिस्तान ने उस दिन Fatah-4 एक्सटेंडेड-रेंज ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की थी. पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इस मिसाइल में आधुनिक एवियोनिक्स और नेविगेशन सिस्टम हैं. हालांकि, एक्सटेंडेड-रेंज संस्करण की अधिकतम दूरी सार्वजनिक नहीं की गई है. मूल Fatah-4 की रेंज करीब 750 किलोमीटर बताई जाती रही है. अब नए एयरस्पेस प्रतिबंधों को देखते हुए कुछ OSINT विश्लेषक इसे एक और मिसाइल परीक्षण की संभावित तैयारी के तौर पर देख रहे हैं.