झारखंड में बड़ा हादसा: बोकारो के ESL प्लांट में गैस लीक, 2 मजदूरों की मौत


Last Updated:

Bokaro Vedanta ESL Plant Gas Leak: झारखंड के बोकारो में वेदांता ESL प्लांट में गैस रिसाव से बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बोकारो के ESL प्लांट में गैस लीक, 2 मजदूरों की मौतZoom

बोकारो के वेदांता ESL प्लांट में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वेदांता ESL प्लांट में भीषण गैस रिसाव की घटना से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, हादसे की सूचना आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर वेदांता ESL कंपनी में कार्यरत थे. मृतकों की पहचान सोहन महतो, निवासी हजारीबाग, और समीर अंसारी, निवासी धनबाद के रूप में हुई है. दोनों मजदूरों की मौत की खबर से उनके परिजनों और परिजनों में हड़कंप मच गया है. हालांकि, इस घटना की जानकारी और मौत के कारणों की जांच जारी है.

गैस रिसाव के बाद प्लांट में मच गई थी अफरा-तफरी

बता दें कि औद्योगिक इकाइयों में गैस रिसाव को सुरक्षा के लिए बहुत ही जोखिम माना जाता है. इस तरह की घटनाओं में कर्मचारियों की जान बचाने के लिए समय पर चेतावनी, सुरक्षा उपकरण और प्रभावी आपातकालीन व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण होती है. वेदांता ESL प्लांट में हुई इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक परिसरों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल गैस किस प्रकार की थी, रिसाव कहां हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है. जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा.



Source link