ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश बनाएगा खास योग, सिर्फ 3 राशियों को होगा फायदा!

ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में प्रवेश बनाएगा खास योग, सिर्फ 3 राशियों को होगा फायदा!


होमताजा खबरधर्म

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश बनाएगा खास योग, सिर्फ 3 राशियों को होगा फायदा!

Last Updated:

Surya Gochar Impact: सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा.

Top Deals Inside

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष स्थान है. ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल के आधार पर भविष्य में होने वाले संभावित शुभ-अशुभ प्रभावों का आकलन किया जाता है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान तुला राशि में पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. वहीं बुध के साथ बुधादित्य योग और शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग बनने की स्थिति भी रहेगी. सूर्य गोचर से तीन राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.

तीन राशियों को होगा लाभ
सिंह- इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों का यह बदलाव कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पदोन्नति और आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं. कारोबारियों को नई योजनाओं से फायदा होने की संभावना है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है.

तुला- सूर्य के गोचर से तुला राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आने की संभावना है. त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. कारोबारियों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. व्यापार में विस्तार के साथ महत्वपूर्ण सौदे तय होने के योग बन रहे हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं.

मकर- इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की यह स्थिति धन और करियर के मामले में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. व्यापारियों को मुनाफा बढ़ाने और कारोबार के विस्तार के नए मौके मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे तरक्की की राह आसान हो सकती है. पुराना अटका पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. नया व्यवसाय शुरू करने या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.



Source link