अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बैटर बने

Last Updated:

Abhishek Sharma World Records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज 2000 टी20 रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया. अभिषेक के टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा.

Top Deals Inside

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बैटर बने Zoom

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

नई दिल्ली. विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. अभिषेक टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभिषेक ने 33वां रन बनाते ही यह विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. अभिषेक सबसे कम गेंदों पर दो हजार का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

अभिषेक शर्मा ने 1024 गेंदों पर दो हजार रन बनाए. इससे पहले, सूर्यकुमार यादव के नाम यह विश्व कीर्तिमान था. सूर्या ने 1164 गेंदों पर टी20 में अपने दो हजार रन पूरे किए थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने 1283 जबकि उनके साथी ग्लेन मैक्सवेल ने 1304 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 1390 गेंदों पर टी20 में अपने दो हजार रन पूरे कर चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट ने 1395 गेंदों पर दो हजार का आंकड़ा छूआ था.

64 पारियों में अभिषेक ने छुआ 2000 का आंकड़ा
अभिषेक शर्मा ने उपरोक्त खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. वह सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इससे पहले, अभिषेक के नाम 63 पारियों में 1967 रन दर्ज था. उन्होंने इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में 1009 गेंदों का सामना किया किया था.

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने शमार जोसफ की गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक बनाया. मौजूदा सीरीज में अभिषेक के बल्ले से निकली यह पहली फिफ्टी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में यह किसी बल्लेबाज की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है.इससे पहले क्विंटन डी कॉक 15 गेंदों पर जबकि टिम डेविड विंडीज के खिलाफ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ चुके हैं. डेविड वॉर्नर, कॉलिन मुनरो और अभिषेक शर्मा ने विंडीज के खिलाफ एक समान 18 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है.



Source link