WhatsApp ने चक्कर में हैवान बनी मां, 6 साल की बेटी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, अब पहुंची हवालात


होमताजा खबरदेश

WhatsApp ने चक्कर में हैवान बनी मां, 6 साल की बेटी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Last Updated:

महिला ने अपने फोन से व्हाट्सएप डिलीट करने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. बच्ची को चेहरे पर गंभीर चोट आई थी. उसे नेय्याट्टिनकारा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्ची ने मां ने बताया कि वह बिस्तर से गिर गई थी, जिससे उसके चेहरे पर चोट आ गई थी. हालांकि डॉक्टरों को उसकी बात पर शक हुआ और फिर जो हकीकत सामने आई, वह बेहद हैरान करने वाली थी.

Top Deals Inside

WhatsApp ने चक्कर में हैवान बनी मां, 6 साल की बेटी को पीट-पीटकर किया लहूलुहानZoom

शोभा ने अपने फोन से व्हाट्सएप डिलीट करने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी.

केरल के तिरुवनंतपुरम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नेय्याट्टिनकारा में मोबाइल फोन से वॉट्सऐप हटाने और मैसेज वापस नहीं मिलने पर एक महिला ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की खबर सामने आने के बाद केरलम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों के मुताबिक, आयोग ने इस मामले में पारस्साला थाने के प्रभारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है. आयोग की कार्रवाई के बाद यह मामला बच्चों की सुरक्षा और उनके साथ कथित हिंसा को लेकर चर्चा में है.

वॉट्सऐप मैसेज वापस नहीं मिले तो मां को आया गुस्सा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह हुई. बताया जा रहा है कि छह साल की बच्ची ने मोबाइल फोन से वॉट्सऐप ऐप अनइंस्टॉल कर दिया था. इसके बाद मां ने ऐप दोबारा इंस्टॉल किया, लेकिन पुराने मैसेज वापस नहीं मिल सके. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मां ने बच्ची की पिटाई कर दी.

इस पिटाई से बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, शुरुआत में बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि उसे घर में खेलते समय चोट लगी है. उस समय चोट लगने की असली वजह सामने नहीं आई थी.

बच्ची का हाल देख डॉक्टर को हुआ शक

अस्पताल में बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखकर एक चिकित्सक को संदेह हुआ. इसके बाद डॉक्टर ने बच्ची से अलग से बातचीत की. पुलिस के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान बच्ची ने कथित तौर पर बताया कि उसकी मां ने उसकी पिटाई की थी.

इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बच्ची की मां को हिरासत में ले लिया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.



Source link