TCS Bonus : टीसीएस के एम्पलॉयीज को इस बार नहीं मिलेगा बोनस, कंपनी बोली- टार्गेट पूरा करने में रहे नाकाम


Last Updated:

TCS Bonus : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका देते हुए बोनस के भुगतान पर रोक लगा दी है. कंपनी के इंटरनल मेमो में कहा गया है कि सितंबर तिमाही में टार्गेट पूरा नहीं होने की वजह से इस बार वरिष्ठ कर्मचारियों को बोनस का भुगतान नहीं किया जाएगा. यह 2 साल में पहला ऐसा मौका है, जब कंपनी ने वैरिएबल्स को पूरी तरह रोक दिया है.

Top Deals Inside

टीसीएस के एम्पलॉयीज को इस बार नहीं मिलेगा बोनस, कंपनी बोली- मिस हो गया टार्गेटZoom

टीसीएस के सीनियर कर्मचारियों को सितंबर तिमाही का बोनस नहीं मिलेगा.

नई दिल्ली. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने कहा है कि सितंबर तिमाही का टार्गेट पूरा न होने की वजह से सीनियर कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जा सकेगा. टीसीएस ने साफ किया है कि सितंबर तिमाही में कंपनी अपने परफॉर्मेंस टारगेट पूरे करने में नाकाम रही है. बीते दो साल में यह पहला मौका है जब कुछ कर्मचारियों का पूरा वेरिएबल पे रोका गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपने कर्मचारियों को जारी इंटरनल मेमो में इसकी जानकारी दी है.

मुख्य एचआर अधिकारी सुदीप कुन्नुमल ने कर्मचारियों को जारी किए इंटरनल मेमो में कहा है कि सी3ए ग्रेड और उससे ऊपर के एसोसिएट्स के लिए इस तिमाही कोई क्यूवीए यानी तिमाही वेरिएबल भत्ता नहीं दिया जाएगा. हमारे इंटरनल टार्गेट के मुकाबले इस तिमाही का प्रदर्शन कम रहने के कारण सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है. सी3ए और उससे ऊपर के ग्रेड वाले एसोसिएट वे कर्मचारी होते हैं जिनके पास आमतौर पर 7 से 10 साल का अनुभव होता है और इसमें वरिष्ठ स्तर के मैनेजमेंट तक के लोग शामिल हैं.

जूनियर कर्मचारियों पर क्या बोली कंपनी
इंटरनल मेमो में कहा गया है कि जूनियर स्तर के कर्मचारियों को उनका पूरा हक वाला वेतन मिलेगा. कर्मचारियों का कहना है कि आम तौर पर कंपनी 50 से 100 फीसदी तक वेरिएबल पे देती है और कम से कम दो साल में यह पहला मौका है, जब कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि कोई बोनस नहीं दिया जाएगा. यह फैसला तब हुआ है जब देश की सबसे बड़ी आईटी फर्म को सितंबर तिमाही में बीते तीन साल का सबसे कम रेवेन्यू मिला है. यह पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग पर लगातार दबाव बढ़ने का संकेत दे रहा है.

एआई से जुड़ी कमाई बढ़ी
कंपनी ने बताया है कि एआई से जुड़ा राजस्व करीब 20 फीसदी बढ़ गया है. निवेशकों ने भी 9 अक्टूबर को एआई से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी का स्वागत किया, क्योंकि शेयर में 6.2 फीसदी तक की तेजी आई. भारत का 315 अरब डॉलर का आईटी सेक्टर ट्रंप प्रशासन के फैसलों से पैदा हुई अनिश्चितता का भी सामना कर रहा है, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक सहित प्रमुख आईटी आउटसोर्सेस को एक अहम ग्रीन-कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कर दिया है. सरकार का कहना है कि यह धोखाधड़ी पर लगाम लगाने और अमेरिकी नौकरियों की रक्षा के लिए की गई कार्रवाई का दायरा बढ़ाना है.



Source link