Last Updated:
South indian food rishikesh : उत्तराखंड का ऋषिकेश अपने खानपान के लिए भी अलग पहचान रखता है. यहां आपको लगभग हर राज्य के फेमस फूड आराम से मिल जाएंगे. ऋषिकेश में कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जहां साउथ इंडियन फूड परोसा जाता है. अगर आप इडली-वड़ा और सांभर खाने के शौकीन हैं तो रामेश्वरम रसोई का रुख कर सकते हैं. इनके मेनू में आपको सांभर वड़ा, सांभर और दो चटनी के साथ रवा वेजिटेबल इडली, लेमन राइस और रवा वेजिटेबल अप्पे मिल जाएंगे. सुबह के नाश्ते से लेकर हल्की भूख मिटाने तक, दक्षिण भारतीय खाना पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है.
ऋषिकेश. उत्तराखंड का ऋषिकेश जितना अपने सुंदर पर्यटन स्थलों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए मशहूर है, उतना ही अपने खानपान के लिए भी जाना जाता है. यहां आपको लगभग हर राज्य के फेमस फूड उपलब्ध हो जाएंगे. बात करें साउथ इंडियन फूड की तो ऋषिकेश में कई सारे रेस्टोरेंट है जहां साउथ इंडियन फूड परोसा जाता है. इन सभी के बीच एक कार्ट ऐसा भी है जो अपने ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड के लिए मशहूर है. नाम है रामेश्वरम रसोई. अगर आप इडली-वड़ा और सांभर खाने के शौकीन हैं और ऋषिकेश में साउथ इंडियन स्वाद तलाश रहे हैं, तो रामेश्वरम रसोई कार्ट आपके लिए बेस्ट रहेगा. लोकल 18 से कार्ट के मालिक अमन बताते हैं कि उनकी कार्ट एम्स रोड पर सीमा डेंटल की तरफ जाने पर दाहिने हाथ की तरफ ‘रमेश्वरम रसोई’ के नाम से है. इनके मेनू में आपको सांभर वड़ा, सांभर और दो चटनी के साथ रवा वेजिटेबल इडली, लेमन राइस और रवा वेजिटेबल अप्पे मिल जाएंगे.
कितने बजे खुल जाता
कार्ट का समय सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक है. यहां इडली, वड़ा और सांभर के साथ उत्तपम और लेमन राइस जैसे कई लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन मिलते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर हल्की भूख मिटाने तक, दक्षिण भारतीय खाना पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है. इडली की नरम बनावट हो, वड़े का स्वाद हो या सांभर के साथ खाने का मजा, इन व्यंजनों को पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां कई विकल्प हैं. अगर आप इडली और वड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों से आगे बढ़कर कुछ नया चखना चाहते हैं, तो उत्तपम और लेमन राइस भी आजमा सकते हैं.
कितने रुपये से शुरू
इनके यहां आइटमों की कीमत 60 रुपये से शुरू होती है और अधिकतम 120 रुपये तक का कॉम्बो होता है. सांभर घर के बने मसालों से बनाते हैं और चटनी भी घर पर ऑथेंटिक मसालों से तैयार होती है. इडली के स्पंजी (फ्लफी) होने का पूरा ध्यान रखा जाता है. सब्जियां एक रात पहले काटकर नहीं रखते बल्कि सुबह ही ताजा काटकर सांभर, इडली और वड़े तैयार किए जाते हैं. हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. ऋषिकेश के रहने वाले पोरस बताते हैं कि वे यहां अक्सर इडली खाने आते है. यहां की इडली और मेदू वड़ा उनका फेवरेट है. ऋषिकेश में कई जगह साउथ इंडियन फूड चखा है, लेकिन यहां का स्वाद लाजवाब है.