Last Updated:
NIOS Class 10 Exam Timetable 2026 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. परीक्षाएं 22 अक्टूबर से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 दिसंबर और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 तक चलेंगी.
NIOS Exam Timetable : 10वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर तक चलेंगी.
NIOS Class 10 Exam Timetable 2026 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर तक चलेंगी.
डेटशीट में अकादमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की विषयवार तारीखें और समय दिए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं.
NIOS कक्षा 10वीं परीक्षा टाइमटेबल 2026
- 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) लोक कला (244), शारीरिक शिक्षा (273) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) वेद अध्ययन (245), लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (258), प्रिंसिपल्स एंड इन्वेंटरी मैनेजमेंट (259) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) अकाउंटेंसी (224) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) इंडियन साइन लैंग्वेज (230), पेंटिंग (225) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) बंगाली (203), मराठी (204), तेलुगु (205), गुजराती (207), कन्नड़ (208), पंजाबी (210), असमिया (228), नेपाली (231), मलयालम (232), ओड़िया (233), भोटी भाषा (234), अरबी (235), फारसी (236), तमिल (237), सिंधी (238) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) डेटा एंट्री ऑपरेशंस (थ्योरी) (229) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) गृह विज्ञान (216) दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
- 2 नवंबर 2026 (सोमवार) संस्कृत (209), बोध दर्शन (241), एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स (250), मिलिट्री स्टडीज (274) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 4 नवंबर 2026 (बुधवार) मनोविज्ञान (222) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 5 नवंबर 2026 (गुरुवार) गणित (211) दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
- 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) विज्ञान (212) दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
- 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) अंग्रेजी (202) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) बिजनेस स्टडीज (215) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 18 नवंबर 2026 (बुधवार) हिंदी (201) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) अर्थशास्त्र (214) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) नाट्यकला (285) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 21 नवंबर 2026 (शनिवार) सामाजिक विज्ञान (213) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार) भारतीय संस्कृति और विरासत (223) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) उर्दू (206) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार) हिंदुस्तानी संगीत (242) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) संस्कृत व्याकरण (246), उद्यमिता (249) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 2 दिसंबर 2026 (बुधवार) बेकरी एंड कन्फेक्शनरी (256), सर्टिफिकेट इन बेसिक कंप्यूटिंग (थ्योरी) (608), सर्टिफिकेट इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग (613), सर्टिफिकेट इन योग (614) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 2 दिसंबर 2026 (बुधवार) कटिंग एंड टेलरिंग (605), ड्रेस मेकिंग (606), ब्यूटी कल्चर एंड हेयर केयर (612), सर्टिफिकेट इन इंडियन एम्ब्रॉयडरी (628), ब्यूटी थेरेपी (640), हेयर केयर एंड स्टाइलिंग (641), हैंड एंड फुट केयर (642) दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे तक
- 4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) कर्नाटक संगीत (243) दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
- 5 दिसंबर 2026 (शनिवार) भारतीय दर्शन (247) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
- 7 दिसंबर 2026 (सोमवार) संस्कृत साहित्य (248) दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक