MP Weather: भोपाल में तेज धूप, शाम को ठंडक! रीवा-सीधी-सिंगरौली में आज भी बरसेंगे बादल, जानें अपने जिले का हाल


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 5 दिन से आंधी-बारिश जारी है. शनिवार को रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश के आसार हैं, इसके बाद 3 दिन धूप खिलेगी. शनिवार को किन जिलों में बरसेंगे बादल और कहां पारा 35 डिग्री पार पहुंचा, जानें…

Top Deals Inside

MP Weather:रीवा, सीधी, सिंगरौली में आज भी बरसेंगे बादल, इसके बाद साफ होगा मौसमZoom

Aaj Ka MP Weather: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पिछले पांच दिनों से आंधी और बारिश का दौर जारी है. रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सीधी, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भी हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहेगी.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और ट्रफ एक्टिव होने के कारण आंधी-बारिश हुई. इसका असर सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल में देखने को मिला. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में करीब डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को भोपाल में दिनभर तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ठंडा सा हो गया. वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. शनिवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा
बारिश के कारण कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. बता दें, यहां न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमरकंटक और इंदौर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18.1 डिग्री, कटनी के करौंदी में 18.8 डिग्री और शाजापुर में 19 डिग्री सेल्सियस रहा. देखा जाए तो दूसरी ओर, बड़वानी जिले के तालुन में दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका था.

3 अक्टूबर को लौट चुका है मानसून
मध्य प्रदेश से 3 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके बावजूद मौसमी सिस्टम एक्टिव होने से बारिश हो रही है. इस साल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 100 दिन एक्टिव रहा. पूर्वी हिस्से में कुल बारिश औसत से लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा रही, जबकि पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में औसत से 9 से 51 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई. कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है.



Source link