Last Updated:
JEE Main 2027 : जेईई मेन परीक्षा जनवरी 22 जनवरी 2027 को शुरू होगी. एनटीए ने सेशन-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है.
JEE Main 2027 : जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं.
JEE Main 2027 : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं. एनटीए ने अगले साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसमें CSIR UGC NET और यूजीसी नेट दिसंबर 2026 शामिल है. इन दोनों परीक्षाओं के लिए तो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है.
जेईई मेन 2027 के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. बीटेक और बी आर्किटेक्चर में एडमिशन चाहने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 जनवरी से 30 जनवरी के बीच होगा. बता दें कि जेईई मेन में दो पेपर होते हैं- पेपर-1 और पेपर-2. पेपर-1 का आयोजन बीई और बीटेक में एडमिशन के लिए होता है. जबकि पेपर-2 बीकआर्क और बी प्लानिंग आर्किटेक्चर वालों के लिए होता है.
जेईई मेन 2027 के लिए योग्यता
जेईई मेन 2027 में शामिल होने के लिए 2025 या 2026 में 12वीं पास होना चाहिए. या 2027 की बोर्ड परीक्षा देना चाहिए. 12वीं कक्षा में फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री सब्जेक्ट होना चाहिए. केमिस्ट्री की बजाए बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी और टेक्निकल वोकेशनल कोर्स में से कोई एक सब्जेक्ट हो तो भी आवेदन किया जा सकता है. आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. मतलब तभी जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलेगा.
जेईई मेन 2027 पेपर-1 परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन 2027 के पेपर पैटर्न 2026 जैसा ही रहने की उम्मीद है. इसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे. जो कुल 300 मार्क्स के होंगे. हर सही जवाब के लिए चार मार्क्स मिलेंगे और हर गलत जवाब के लिए 1 मार्क्स कम हो जाएगा. बिना अटेम्ट किए गए सवालों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
पेपर तीन सेक्शन में बंटा होगा- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स. हर सेक्शन में दो सब-सेक्शन होंगे सेक्शन ए और सेक्शन बी. सेक्शन ए में 20 सवाल होंगे, जबकि सेक्शन बी में सभी 3 सब्जेक्ट में 5 सवाल होंगे. पांचों प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा. ऑप्शनल क्वेश्चन की सुविधा 2025 में एनटीए ने खत्म कर दी थी.