Last Updated:
IND-W vs ZIM-W: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के तीन टी20 मैचों के सारे मुकाबले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जाएंगे. अब इसको लेकर टिकट के प्राइज सामने आ गए हैं. सबसे सस्ती टिकट 250 रुपए में मिल रही है. इसके अलावा कॉम्बो टिकट के दाम भी कम रखे गए हैं, जो 450 रुपए में मिल रहे हैं. इसमें आप तीनों मैच स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं. टिकट बिक्री की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी.
महिला क्रिकेट टीम के रायपुर स्टेडियम में होंगे मैच
India Women vs Zimbabwe Women T20 Series: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी और इसके सभी मुकाबले छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. इससे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर से क्रिकेट के रोमांच में डूबने के लिए तैयार है. टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे. तीनों ही मैच 7:00 बजे से फ्लडलाइट्स की दूधिया रोशनी में शुरू होंगे. अब इन मैचों के लिए टिकट के प्राइज सामने आ गए हैं.
250 रुपए है सिर्फ टिकट का प्राइज
स्टेडियम जाकर भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए टिकट दरें बेहद किफायती रखी गई हैं. लोअर स्टैंड (स्टैंड 2 से 9) के लिए सिंगल मैच टिकट सिर्फ 250 रुपए में उपलब्ध होगी. अगर आप दोनों टीमों के बीच क्रिकेट रोमांच के पूरे मजे लेना चाहते हैं, तो ‘सीरीज टिकट’ सिर्फ 499 रुपए में मिलेगी. यह टिकट तीनों मैचों के लिए होगी. इसके अलावा, दो मैचों के लिए ‘कॉम्बो टिकट’ का विकल्प भी है, जो 350 रुपए में दिया जा रहा है.
प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए प्लैटिनम (3500 रुपए), गोल्ड (2500 रुपए) और सिल्वर (2000 रुपए) की कैटेगरी तय की गई हैं. कॉर्पोरेट बॉक्स 70 हजार रुपए में मिलेगा, जबकि सिंगल कॉर्पोरेट टिकट 3500 रुपए की रखी गई है.
12 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट की बिक्री
दर्शकों को अब कतारों में लगने की कोई झंझट नहीं होगी, क्योंकि पूरे प्रोसेस को पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है. फिजिकल टिकट लेने की कोई जरूरत नहीं होगी. सीधे मोबाइल पर मिले QR कोड को स्कैन करके स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा. 12 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू होगी. एक व्यक्ति अपनी एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक कर सकेगा.
NGT प्रकरण सुलझा
पहले ग्राउंड वाटर के उपयोग को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के प्रकरण की वजह से संशय था, लेकिन अब अदालत से मैच कराने की अंतिम क्लीयरेंस मिल गई है. स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) इंस्टॉल कर दिया गया है और फ्लो मीटर भी लगाया गया है. ताकि ग्राउंड में उपयोग होने वाले पानी की सटीक निगरानी हो सके. पर्यावरण संरक्षण के साथ रायपुर अब क्रिकेट के इस महाकुंभ के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.
(रिपोर्ट-विशु शुक्ला)