नई दिल्ली (Gen Z Office Trends). पिछले कुछ सालों में कॉरपोरेट वर्क ट्रेंड्स में भारी बदलाव आया है. जहां पहले सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिना अपनी सीट छोड़े लगातार काम करना ही ईमानदारी मानी जाती थी, वहीं अब ऐसा नहीं है. पुराने वर्क कल्चर के आदी लोग मौजूदा ट्रेंड देखकर हैरान हो सकते हैं. आज के मॉडर्न ऑफिस में एंट्री करते ही बिल्कुल अलग एनर्जी और नए तरह का कल्चर दिखाई देता है. इसे आज की युवा पीढ़ी यानी Gen Z लीड कर रही है.
जेन जी के 10 खास ऑफिस ट्रेंड्स
नई पीढ़ी काम को लेकर बेहद स्पष्ट है. वे ‘स्मार्ट वर्क’ पर यकीन रखते हैं, न कि सिर्फ ‘घंटे काटने’ में. उनकी यही कार्यशैली आज के कॉर्पोरेट जगत में बड़े बदलाव की नींव रख रही है, जहां सीनियर्स और जूनियर्स के बीच वर्क कल्चर को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है. जानिए Gen Z ऑफिस कल्चर की 10 खास आदतों, जो आज हर जगह छाई हुई हैं.
1. माइक्रो ब्रेक्स का क्रेज
Gen Z लगातार घंटों तक अपनी कुर्सी से चिपके रहना पसंद नहीं करती. नई पीढ़ी के युवा हर 45 से 60 मिनट के बाद छोटा सा ब्रेक लेते हैं- कभी पानी पीने के लिए तो कभी थोड़ा टहलने के लिए. उनका मानना है कि इससे फोकस और क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद मिलती है.
2. ‘डिस्टर्ब न करें’ वाला हेडफोन कल्चर
कानों में बड़े-बड़े हेडफोन लगाकर काम करना Gen Z की पहचान बन चुका है. इससे वे ऑफिस के शोर-शराबे से दूर अपनी धुन में रहते हैं और उनका फोकस बेहतर होता है. यह अनचाही बातचीत से बचने का भी स्मार्ट तरीका है.
3. वर्क-लाइफ बाउंड्री
पुराने कर्मचारियों की तरह Gen Z ऑफिस आवर्स के बाद बॉस के फोन कॉल या मेसेज का तुरंत जवाब देने के पक्ष में नहीं होती. शाम ढलते ही उनके लिए काम खत्म हो जाता है और वे अपनी पर्सनल लाइफ या हॉबीज को समय देते हैं.
4. सबसे ऊपर है मेंटल हेल्थ
आज की युवा पीढ़ी अपनी मेंटल हेल्थ से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती. अगर किसी दिन अधिक तनाव महसूस हो तो वे खुलकर ‘मेंटल हेल्थ डे’ या छुट्टी लेने की बात कहते हैं, जिसे पुरानी पीढ़ियां अक्सर बहाना समझती थीं.
5. सीधा और दो टूक संवाद
6. फॉर्मल ड्रेस कोड से दूरी
टाई और सूट-बूट का जमाना अब पीछे छूट रहा है. Gen Z पीढ़ी ऑफिस में कैजुअल, आरामदायक और ट्रेंडी कपड़ों में आना पसंद करती है. इससे उन्हें अपने वर्कप्लेस पर रिलैक्स महसूस करने में मदद मिलती है.
7. डेस्क को पर्सनलाइज्ड बनाना
जेन जी पीढ़ी की वर्क डेस्क पर सिर्फ लैपटॉप रखने की जगह नहीं होती. वे अपनी टेबल पर पौधे, पसंदीदा कॉफी मग, मोटिवेशनल कोट्स या मिनिमलिस्टिक डेकोरेशन रखना पसंद करते हैं, जिससे ऑफिस का माहौल कंफर्टेबल लगे.
8. बढ़ रहा है वर्क बेस्टी का कॉन्सेप्ट
ऑफिस में काम का बोझ हल्का करने के लिए Gen Z खास दोस्तों यानी ‘वर्क-बेस्टी’ का मजबूत सर्कल बनाती है. इनके साथ लंच शेयर करना और हंसी-मजाक करना उनके दिन का सबसे अच्छा हिस्सा होता है.
9. फीडबैक और सराहना की चाहत
नई पीढ़ी के युवा सिर्फ काम करने के लिए काम नहीं करते. उन्हें अपने काम पर तुरंत फीडबैक और अप्रूवल चाहिए होता है. अगर उनके अच्छे काम की तारीफ हो तो उनका मोटिवेशन दोगुना हो जाता है.
10. हाइब्रिड और रिमोट वर्किंग को प्रायोरिटी
Gen Z वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मॉडल का विकल्प देने वाली कंपनियों को ज्यादा प्राथमिकता देती है. वे ऑफिस आने-जाने में ट्रैफिक और समय बर्बाद करने के सख्त खिलाफ हैं.