Dungarpur News: 20 तोला चांदी का ढोला लूटकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, 6 महीने बाद पुलिस ने दबोचा


Last Updated:

Dungarpur News: डूंगरपुर के आसपुर में करीब 20 तोला चांदी का ढोला लूटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर श्रवण कनिपा को पुलिस ने छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी डोवड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का ढोला भी बरामद किया है.

Top Deals Inside

20 तोला चांदी लूटकर हुआ था गायब, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला हिस्ट्रीशीटरZoom

डूंगरपुर. जिले में लूट के एक मामले में पिछले छह महीनों से फरार चल रहे आरोपी को आसपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी श्रवण कनिपा डोवड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का ढोला भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. आसपुर थाने के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गोठड़ा निवासी धुला मीणा ने लूट की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, 29 मार्च 2026 को धुला मीणा अपने खेत भाटड़ा में महुआ बीनने गया था, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति वहां पहुंचे. आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और उसके हाथ से करीब 20 तोला वजनी चांदी का ढोला लूट लिया, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद आसपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सहायता और पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए. जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद और एक बाल अपचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, वारदात में शामिल मुख्य वांछित आरोपी श्रवण कनिपा लगातार फरार चल रहा था.

कई थानों में दर्ज हैं मामले

मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर श्रवण कनिपा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का ढोला भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्रवण कनिपा डोवड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ सागवाड़ा, ओबरी, चितरी और कोतवाली थानों में भी चोरी एवं लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर अन्य मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. आसपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से करीब छह महीने से लंबित लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है.



Source link