Last Updated:
Dehradun ki local news : देहरादून की महिलाएं ऐसा स्टाइलिश और टिकाऊ क्रोशिएट हैंडबैग तैयार कर रही हैं, जिसे आप भी देखते रह जाएंगे. हाथों से बुने गए ये बैग न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि दिखने में बेहद आकर्षक, फैशनेबल और प्रीमियम लुक वाले हैं. इन्हें ऑफिस की एलिगेंट ड्रेसेस से लेकर शादी-पार्टी के गॉर्जियस आउटफिट्स तक के साथ कैरी किया जा सकता है. इन्हें अंतिम लुक देने वाली चेतना शर्मा लोकल 18 से बताती हैं कि नंदा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर रहकर ही क्रोशिया और थ्रेड की मदद से छोटे-छोटे पैच तैयार करती हैं.
देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून की महिलाएं अपनी कारीगरी से ऐसी स्टाइलिश और टिकाऊ क्रोशिएट हैंडबैग तैयार कर रही हैं, जो बड़े-बड़े ब्रांड्स के बैग्स को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. हाथों से बुने गए ये बैग न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि दिखने में बेहद आकर्षक, फैशनेबल और प्रीमियम लुक वाले हैं. इन्हें वर्सेटाइल तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसके चलते इन्हें ऑफिस की एलिगेंट ड्रेसेस से लेकर शादी-पार्टी के गॉर्जियस आउटफिट्स तक के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है. लोकल 18 से देहरादून की चेतना शर्मा बताती हैं कि रायपुर में नंदा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर रहकर ही क्रोशिया और थ्रेड की मदद से छोटे-छोटे पैच तैयार करती हैं. उनके हेड ऑफिस में इन पैचेस को असेंबल करके हैंडबैग, टी कोस्टर, कार्डिगन, मफलर, टेबल कवर और कुशन कवर बनाए जाते हैं.
ऐसी महिलाओं के लिए वरदान
चेतना शर्मा के मुताबिक इससे उन महिलाओं को घर बैठे आमदनी हो रही है, जो बाहर जाकर काम नहीं कर सकती हैं. इन क्रोशिएट बैग्स को बहुत ही वर्सेटाइल तरीके से डिजाइन किया गया है. इन्हें ऑफिस की एलिगेंट ड्रेस से लेकर शादी-पार्टी के गॉर्जियस आउटफिट्स तक के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है. महिलाओं की यह पहल स्थानीय कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की एक बेहतरीन मिसाल भी कायम कर रही है.
ट्रेंडी और टिकाऊ
चेतना बताती हैं कि इन बैग्स को बनाने में एक्रेलिक और ब्रायलॉन का इस्तेमाल किया जाता है, जो पूरी तरह मजबूत होते हैं. इनमें पिंटरेस्ट से इंस्पायर्ड ग्रेनी स्क्वायर, सनफ्लावर डिजाइन, टॉड बैग और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए विस्कोस बैग उपलब्ध हैं. इन बैग्स को आसानी से धोया जा सकता है. इनका रंग या धागा सालों-साल तक खराब नहीं होता है.
कहां करें खरीदारी
चेतना कहती हैं कि ये क्रोशिएट बैग्स देहरादून की प्रदर्शनियों और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बेचे जाते हैं. फैशनेबल और मजबूत हैंडबैग की खरीदारी के लिए लोग ‘Mini ‘s cozy knot’ पर संपर्क कर सकते हैं. स्टाइल और सादगी का यह खूबसूरत तालमेल फैशन प्रेमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है.