Indian Railway News: दिल्ली में आज यानी 10 अक्टूबर को ट्रेन से सफर करने की योजना है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. दिल्ली में आज यानी शनिवार को सीजेपी का प्रोटेस्ट है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तर रेलवे ने 170 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें अब दिल्ली के बजाय गाजियाबाद से चलेंगी, तो कुछ का सफर गाजियाबाद तक ही सीमित रहेगा. इस फैसले का असर दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, पलवल, रोहतक, जींद और अलीगढ़ समेत कई शहरों के यात्रियों पर पड़ सकता है. ऐसे में स्टेशन पहुंचकर परेशानी से बचने के लिए अपनी ट्रेन का नंबर और उसका ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें.
जी हां, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने 10 अक्टूबर को 170 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित करने का फैसला लिया है रेलवे के मुताबिक, कुल 170 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं. 9 ट्रेनों को गाजियाबाद से ही चलाया जाएगा या गाजियाबाद तक ही सीमित रखा जाएगा. प्रभावित ट्रेनों में दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और अन्य शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
10 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें
* 64417- गाजियाबाद से नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन
* 64418-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
* 64407-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
* 64001-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
* 64002-पानीपत जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 64414-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
* 64423-गाजियाबाद से नई दिल्ली
* 64430- नई दिल्ली से गाजियाबाद
* 64425-गाजियाबाद से नई दिल्ली
* 64432-नई दिल्ली से गाजियाबाद
* 64433-गाजियाबाद से नई दिल्ली
* 64114-नई दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए अलीगढ़ जंक्शन
* 64426-नई दिल्ली से गाजियाबाद
* 64429-गाजियाबाद से नई दिल्ली
* 64404 -दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
* 64471-गाजियाबाद से नई दिल्ली होते हुए पानीपत जंक्शन
* 64464-पानीपत जंक्शन से नई दिल्ली
* 64465-नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जंक्शन
* 64454- कुरुक्षेत्र जंक्शन से पानीपत होते हुए दिल्ली जंक्शन
* 64453-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
* 64462-कुरुक्षेत्र जंक्शन से नई दिल्ली होते हुए हजरत निजामुद्दीन
* 64461-हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र जंक्शन
* 64452-कुरुक्षेत्र जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 14545-दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन
* 14546-सहारनपुर जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 64451-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
* 64472-पानीपत जंक्शन से नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद
* 64912-जींद से नई दिल्ली
* 64915-नई दिल्ली से जींद
* 64932-जींद से दिल्ली जंक्शन
* 64931-दिल्ली जंक्शन से जींद
* 64531-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
* 64536-पानीपत जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 64584-दिल्ली जंक्शन से टूंडला जंक्शन
* 64583-टूंडला जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 64582-दिल्ली जंक्शन से हाथरस रोड (HRF)
* 64581-हाथरस किला से दिल्ली जंक्शन
* 64533-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
* 64534-पानीपत जंक्शन से गाजियाबाद
* 64558-सहारनपुर जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
* 64557-दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन
* 64560 -सहारनपुर से मेरठ सिटी होते हुए दिल्ली जंक्शन
* 64559-दिल्ली जंक्शन से मेरठ सिटी होते हुए सहारनपुर
* 64568-तिलक ब्रिज से बुलंदशहर
* 64567-बुलंदशहर से तिलक ब्रिज
* 64409-गाजियाबाद से नई दिल्ली
* 64077-पलवल से नई दिल्ली
* 64095-नई दिल्ली से शकूरबस्ती
* 64419- हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद
* 64439-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
* 64406-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
* 64401-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
* 64434-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
* 64904 – गाजियाबाद से मथुरा जंक्शन
* 64903 – मथुरा जंक्शन से गाजियाबाद
* 64443 -गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
* 64111 -खुर्जा जंक्शन से शकूरबस्ती
* 64012 -शकूरबस्ती से पलवल
* 64013 -पलवल से शकूरबस्ती
* 64102 -दिल्ली जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन
गाजियाबाद से ही चलेंगी 5 ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का शुरुआती स्टेशन बदलकर गाजियाबाद किया गया है. यानी ये ट्रेनें अपने मूल शुरुआती स्टेशन के बजाय गाजियाबाद से चलेंगी.
* 64152 – दिल्ली जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
* 64110 -नई दिल्ली से अलीगढ़ जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
* 64108 -दिल्ली जंक्शन से खुर्जा जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
* 64104 -दिल्ली जंक्शन से दनकौर अब गाजियाबाद से चलेगी
* 64106 -दिल्ली जंक्शन से खुर्जा जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
गाजियाबाद तक ही चलेंगी 4 ट्रेनें
इन ट्रेनों का अंतिम स्टेशन बदल दिया गया है. ये अपने मूल गंतव्य तक नहीं जाएंगी और गाजियाबाद तक ही चलेंगी.
* 64151 -अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन अब गाजियाबाद तक चलेगी।
* 64105 -अलीगढ़ जंक्शन से गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली अब गाजियाबाद तक चलेगी
* 64103 -अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन अब गाजियाबाद तक चलेगी
* 64109 -दनकौर से शकूरबस्ती अब गाजियाबाद तक चलेगी