Bonus Share: तीन महीने में पैसा किया डबल, अब मिलेंगे बोनस शेयर, कब है रिकॉर्ड डेट, जानिए


Last Updated:

Bonus Share : मल्‍टीबैगर जोजो लिमिटेड शेयर अब बोनस शेयर देने जा रहा है. पिछले तीन महीनों में ही इन्‍वेस्‍टर्स का पैसा डबल कर देने वाले इस शेयर का शानदार मुनाफा देने का रिकॉर्ड रहा है. पांच साल में इस शेयर ने 17500 फीसदी रिटर्न दिया है.

Top Deals Inside

तीन महीने में पैसा किया डबल, अब मिलेंगे बोनस शेयर, कब है रिकॉर्ड डेट?Zoom

कंपनी गुजराती एंटरटेनमेंट में बडा नाम है.

नई दिल्‍ली. निवेशकों को लगातार मालमाल कर रहे जोजो लिमिटेड शेयर को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है. कंपनी अब अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटने जा रही है. खास बात यह है कि जोजो लिमिटेड शेयर ने पिछले तीन महीने में ही निवेशकों को 110 फीसदी रिटर्न दिया है. यानी 90 दिनों में ही निवेश्‍कों का पैसा दोगुना से भी ज्‍यादा हो गया है. अगर आप बोनस शेयर तो इसकी रिकॉर्ड डेट बेहद नजदीक है.

कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, जोजो लिमिटेड अपने पात्र शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें मुफ्त में 1 अतिरिक्त शेयर दिया जाएगा. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 अक्टूबर निर्धारित की है. 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इन बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख भी 12 अक्टूबर ही तय की गई है.

5 साल में 17,500% का तूफानी रिटर्न

रिटर्न के मामले में इस शेयर ने नित नए रिकॉर्ड ही बनाए हैं. वर्तमान में बीएसई पर इसका शेयर 228 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 1,100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. इस शेयर ने एक साल में 160%, दो साल में 200%, तीन साल में 1,000% और बीते पांच वर्षों में 17,500% से अधिक का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. इस मल्‍टीबैगर स्टॉक का 52-वीक हाई 235.10 रुपये और 52-वीक लो 72 रुपये है.

क्या करती है कंपनी?

जोजो लिमिटेड को मधुवीर कॉम 18 नेटवर्क लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. ध्रुविन शाह द्वारा स्थापित यह गुजरात की तेजी से उभरती मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी है. कंपनी अपना गुजराती OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म संचालित करती है, फिल्में बनाती है और बड़े लाइव इवेंट्स का आयोजन करती है. कंपनी फार्मा ट्रेडिंग सेगमेंट में भी सक्रिय है. ग्लोबल स्तर पर 70 लाख से अधिक यूजर्स तक अपनी पहुंच बना चुकी है.



Source link