Anupamaa: प्रेम ने ठुकराई राही की बात, इशानी और माही की लड़ाई के बीच बंकू पर आई बड़ी मुसीबत


Last Updated:

Anupamaa Written Update: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेम और राही के बीच आरवी की बिजनेस डील को लेकर तनाव बढ़ गया है. वहीं घर में चोरी और बंकू के सड़क हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमे में आ जाएगा. जानिए शो के सभी लेटेस्ट ट्विस्ट.

Top Deals Inside

अनुपमा में फिर आई बड़ी मुसीबत, प्रेम और राही के बीच हुई बड़ी मुसीबत Zoom

अनुपमा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां रिश्तों की उलझनें और बिजनेस की डील्स शो का पूरा माहौल बदलने वाली हैं. कहानी में नया मोड़ तब आता है जब प्रेम और राही के बीच बिजनेस और भावनाओं को लेकर बड़ी बहस छिड़ जाती है, और परिवार के अंदर भी गलतफहमियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. एपिसोड की शुरुआत में प्रेम और राही के बीच बातचीत होती है. राही प्रेम से कहती है कि वह आरवी के साथ अपना बिजनेस बंद कर दे, क्योंकि उसका दिल कहता है कि आरवी सही इंसान नहीं है. लेकिन प्रेम उसकी बात मानने से मना कर देता है और साफ कहता है कि वह भावनाओं को बिजनेस के बीच नहीं लाना चाहता है.

राही अपनी शर्त रखती है कि अगर प्रेम को बिजनेस आगे बढ़ाना है, तो उसे आरवी की तुलना अनुपमा से करना बंद करना होगा. आखिरकार राही की शर्तें मान ली जाती हैं और आरवी के साथ डील फिर से पक्की हो जाती है.

दूसरी तरफ घर के अंदर माही और इशानी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है. माही इशानी पर आरवी को रिझाने और दो लोगों के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाती है. तभी अनुपमा बीच में आती है और सबको लड़ने से मना करती है. अनुपमा कहती है कि माही गलत इंसान पर भरोसा कर रही है. इसके बाद अनुपमा और किंजल के बीच भी बातचीत होती है, जहां किंजल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती नजर आती है और विनीत के साथ फोन पर खुश दिखाई देती है.

एपिसोड के आखिर में कहानी में एक बड़ा सस्पेंस तब आता है जब बंकू एक बैग के साथ नजर आता है. प्रीकैप में दिखाया जाता है कि घर में चोरी हो जाती है और नौकर नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाते हैं. इसके बाद बैंकू की तलाश शुरू होती है, तभी अनुपमा, अंश और दिग्विजय को बंकू के साथ हुए एक गंभीर सड़क हादसे की खबर मिलती है, जिससे पूरा परिवार तनाव में आ जाता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link