21 पत्नियों वाला भिखारी, सिर्फ 8 बीवियों के नाम ही कर पाया याद, रोज एक पत्नी को लेकर जाता है भीख मांगने!


Last Updated:

एक ऐसा भिखारी, जिसने 35 साल की उम्र में 21 शादियां करने का दावा किया है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसे अपनी सिर्फ 8 पत्नियों के नाम ही याद हैं. उसका कहना है कि वह रोज अपनी किसी एक पत्नी को साथ लेकर भीख मांगने जाता है. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उसने इतनी सारी शादियां कैसे कर लीं? आइए जानते हैं इस अनोखे भिखारी के बारे में.

Top Deals Inside

21 पत्नियों वाला भिखारी, सिर्फ 8 बीवियों के नाम ही कर पाया याद!Zoom

21 पत्नियों वाला भिखारी, रोज अलग-अलग पत्नी के साथ जाता है भीख मांगने(फोटो:X-@Tushar_KN)

आजकल शादी करना और फिर उस रिश्ते को निभाना कोई आसान काम नहीं है. कई लोग तो एक शादी करने से पहले ही सौ बार सोचते हैं. शादी के बाद घर की जिम्मेदारियां, परिवार का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शख्स के बारे में सुना है, जो भीख मांगकर अपना गुजारा करता हो और उसकी एक-दो नहीं, बल्कि 21 पत्नियां हों? सुनकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो 21 शादियां करने का दावा कर रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि उसे अपनी सभी पत्नियों के नाम तक याद नहीं हैं. जब उससे पत्नियों के नाम पूछे गए, तो वह सिर्फ आठ के नाम ही बता पाया. अब लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस शख्स ने इतनी शादियां कैसे कर लीं.

कौन है 21 पत्नियों वाला यह शख्स?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स का नाम मेरू मियां(Meru Mia) बताया जा रहा है. दावा है कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 35 साल है. मेरू मियां के मुताबिक, वह अब तक 21 शादियां कर चुका है. उसका पेशा भीख मांगना है और इसी से वह अपना गुजारा करता है. आमतौर पर लोग एक परिवार की जिम्मेदारी संभालने में ही परेशान हो जाते हैं, लेकिन मेरू मियां का दावा सुनकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर भीख मांगने वाला शख्स इतनी सारी पत्नियों के साथ अपनी जिंदगी कैसे बिताता होगा.

21 पत्नियां हैं, लेकिन याद हैं सिर्फ आठ के नाम
मेरू मियां के वायरल वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब सामने आता है, जब उससे उसकी सभी पत्नियों के नाम पूछे जाते हैं. सवाल सुनकर वह नाम गिनाना शुरू करता है, लेकिन कुछ ही देर बाद अटक जाता है. वायरल पोस्ट के मुताबिक, मेरू मियां अपनी 21 पत्नियों में से सिर्फ आठ के नाम ही बता पाया. उसने शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल के नाम बताए. इसके बाद वह बाकी पत्नियों के नाम याद नहीं कर पाया. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि एक पत्नी का जन्मदिन और शादी की सालगिरह याद रखना ही मुश्किल हो जाता है, ऐसे में 21 पत्नियों के नाम याद रखना कितना मुश्किल होगा.



Source link